MI VS RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
मुंबई, 2 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग के 15 सीजन में आज यानी 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुकाबला मुंबई के डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है और वही टीम उतारी है जो पिछले मुकाबले में थी। राजस्थान की टीम ने एक बदलाव किया है। नाथन कूल्टर नाइल की जगह पर नवदीप सैनी को उतारा है।

इस मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछला मैच लगभग परफेक्ट तरीके से खेल कर आ रही है तो वहीं मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी और, राजस्थान रॉयल्स की टीम ऐसी है जिसके टॉप के पांच बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताने और रन बनाने का काम किया है। इतना ही नहीं उनकी गेंदबाजी तो और भी बेहतर साबित हुई है क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट में शुरुआती स्तर पर विकेट लिए और बाद में स्पिन धुरंधरों रविचंद्रन अश्विन और विजेंद्र चहल ने एक दूसरे का पूरक बनते हुए शानदार गेंदबाजी की।
कुल मिलाकर यह मुकाबला दो टीमों के बीच शानदार प्रतिद्वंदिता वादा करता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर पिच की बात करें तो यह डॉक्टर डी वाई पाटिल स्टेडियम में तीसरा गेम है और यहां पर तीसरी ही नई पिच बनाई गई है जो बिल्कुल तरोताजा है। इससे पहले हुए दो मुकाबलों में शुरुआती गेम में 200 रनों का स्कोर पास हो गया था लेकिन दूसरे मुकाबले में 130 से कम रन बने थे क्योंकि पिच पर बाउंस को लेकर समस्या बरकरार रही। यह नई पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखती है लेकिन पिछले मुकाबले की तरह यहां भी गेंदबाज अच्छी लाइन पर गेंद को हिट कर के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी












Click it and Unblock the Notifications