श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सुनहरा है केकेआर का भविष्य, इरफान पठान ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का अभी तक का सफर शानदार रहा है और कोलकाता नाइट राइडर्स का भविष्य अय्यर के अंडर में काफी सुनहरा दिखाई दे रहा है। अय्यर को आईपीएल के सीजन 2022 से पहले कप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया था और उन्होंने अभी तक अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है।

IPL 2022: Irfan Pathan is happy with Shreyas Iyer captaincy, says KKR future is very bright under him

अय्यर ने ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की और दूसरे मुकाबले में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार गए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी बहुत रन बनाने में सफल नहीं हो पाई थी।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ पिछले रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: हार के बाद झुंझलाए CSK के कोच फ्लेमिंग, नियाग्रा फॉल से कर दी मुंबई की ओस की तुलना

Shreyas Iyer

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव एपिसोड पर बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, अय्यर एक जबरदस्त कप्तान हैं। ध्यान दीजिए उनको भी बीच के सीजन में वैसे ही कप्तान बनाया था जैसे आईपीएल 2013 में रोहित शर्मा को बनाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने के समय श्रेयस अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग के अंडर में बढ़िया तरीके से काम संभाला था और वे पहले कप्तान के तौर पर अपने निर्णय लेने की क्षमता में लगातार सुधार रहे हैं।

इरफान ने आगे कहा कि यह मौजूदा सीजन में की गई अय्यर की कप्तानी है जो टूर्नामेंट बढ़ने के साथ उभरती जा रही है। वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं। वे हर स्थिति में खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं जो अच्छे लीडर की पहचान हैं। केकेआर का भविष्य इस खिलाड़ी के अंडर में काफी अच्छा है और हमने शुरुआत के कुछ मैचों में इसकी झलक देख ली है।

अब केकेआर की टीम को अगला मुकाबला शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

श्रेयस अय्यर अब भारतीय क्रिकेट टीम के उन चुनिंदा स्टार खिलाड़ियों में भी शामिल हो चुके हैं जो तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं। अय्यर हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+