IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने समझाया अपने नए नाम का अर्थ और महत्व
नई दिल्ली, 9 फरवरी: आईपीएल का 15वां सीजन काफी बड़ा होने जा रहा है क्योंकि यहां आपको 10 टीमें देखने के लिए मिलने जा रही हैं। इन टीमों के नाम हैं- लखनऊ जाएंट्स और गुजरात टाइटंस। गुजरात की फ्रेंचाइजी ने इस नए नाम को रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। यह टीम 2016 और 2017 में आईपीएल में भाग लेने वाले गुजरात लायंस के बाद आईपीएल में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी बनने के लिए तैयार हैं। तब सुरेश रैना कप्तान थे और उन्होंने उन्हें अपने पहले सीजन में ही प्लेऑफ में पहुंचा दिया।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के सिद्धार्थ पटेल ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के आधिकारिक नाम का खुलासा किया। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम गुजरात टाइटंस रखा जाएगा। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुरुआत के तुरंत बाद, गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से नए नाम का अर्थ और महत्व समझाया।
अहमदाबाद स्थित फ्रैंचाइज़ी ने लिखा, "हम बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे और बाधाओं से लड़ेंगे, और यही भावना हमें 'टाइटन्स' बनाती है।"
टाइटन्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बड़े लक्ष्यों के बारे में भी बताया, "हम बुलंद महत्वाकांक्षाओं की भूमि से हैं - दुनिया में सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम और सबसे ऊंची प्रतिमा का घर। हम राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत को बढ़ावा देते हैं जिसने दिग्गजों को पैदा किया है।
नीलामी से पहले, टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को टीम के कप्तान के रूप में चुना, जबकि आगामी मेगा-नीलामी से पहले स्टार अफगानी स्पिनर राशिद खान और युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भी चुना था।
गुजरात टीम की कोचिंग में खेल के कुछ दिग्गज शामिल हैं। विक्रम सोलंकी को क्रिकेट के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि गैरी कर्स्टन को टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और 2011 विश्व कप विजेता आशीष नेहरा को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
12 और 13 फरवरी को होने वाली मेगा नीलामी के साथ, टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की उम्मीद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications