IPL 2022: गुजरात टाइटंस होगा हार्दिक पांड्या की कमान वाली अहमदाबाद की टीम का नाम
नई दिल्लीः आईपीएल की अहमदाबाद आधारित टीम का नाम गुजरात टाइटंस होगा। इस टीम के कप्तान भारत के सुपर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या है और 8 महीने के इंतजार के बाद अहमदाबाद आधारित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने आखिरकार अपने आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। यह फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 सीजन में एंट्री करने वाली दो नई टीमों में से एक है और इसको सीवीसी ग्रुप में 5625 करोड रुपए की रकम में खरीदा था।

टाइटंस की टीम ने आईपीएल नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या को ₹15 करोड़ की रकम में कप्तान के तौर पर नियुक्त किया था और इसके साथ ही अफगानिस्तान के सुपर स्टार खिलाड़ी राशिद खान को भी इतनी ही रकम में लिया गया। गुजरात टाइटंस ने तीसरी भर्ती के तौर पर केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को 8 करोड रुपए की रकम में लिया था। कुछ मिनट पहले ही गुजरात टाइटंस ने ट्विटर पर भी अपनी एंट्री की है और गुजरात टाइटंस के नाम से वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट पर पहला ट्वीट भी आ गया है।
गुजरात की ओर से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी दूसरे स्थान पर होगी। इससे पहले, 'गुजरात लायंस' आईपीएल के दो सत्रों (2016 और 2017) में दिखाई दी थी जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सुरेश रैना की कप्तानी में लायंस ने अपने पहले सत्र में तालिका में टॉप हासिल किया था, लेकिन खिताब जीतने में असफल रही।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर के रूप में काम करेंगे। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया। 2022 सीजन में हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट में पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पहली उपस्थिति भी दर्ज कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications