क्या पता अगले साल आप भी हमारी टीम में शामिल हो जाओ, हार्दिक ने ली पोलार्ड की चुटकी
नई दिल्ली, 6 अप्रैल: हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का सामना करने के लिए तैयार हैं। अपनी पुरानी टीम के साथ हार्दिक इस बार विपक्षी कप्तान की भूमिका में होंगे। गुजरात टाइटंस की टीम को शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। हार्दिक ने 7 सीजन एमआई के साथ गुजारे हैं और चार टाइटल जीते हैं।

पहली बार हार्दिक मुंबई की टीम के सामने होंगे। गुजरात जहां टॉप पर है तो वहीं एमआई की टीम निचले स्थान पर रहकर प्लेऑफ की रेस से कब की बाहर हो चुकी है।
इस मैच से हार्दिक ने मुंबई इंडियंस में गुजारी गई कुछ यादों के बारे में बात की और बताया कैसे 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी पारी ने उनको पहचान दिलाई थी।
यह भी पढ़ें- IPL से T20 WC का बैटिंग ऑर्डर सेट कर रहे हैं प्रसाद, बेहतरीन ओपनर को भेजा नंबर 4 पर

स्टार ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि उन्होंने कीरोना पोलार्ड से भी दो दिन पहले बातचीत की थी और उनको बेस्ट विश किया था। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि शायद अगले साल तक पोलार्ड भी गुजरात की टोली में शामिल हो जाएं।
हार्दिक ने गुजरात द्वारा शेयर किए एक वीडियो में कहा , "मैंने हमेशा खुद को नीले में देखा है लेकिन अब नीले के साथ गोल्ड भी है और ये मेरा घरेलू राज्य भी है जो कि मेरे लिए और भी खास बात है। मैंने पोलार्ड को बेस्ट विश किया लेकिन उम्मीद है हम गेम जीत जाएंगे। मैंने कुछ दिन पहले उनको मैसेज किया कि आशा है आप ठीक होंगे, इंजॉय कर रहे होंगे। हम इनको यहां मिस कर रहे हैं। मजाक में कहा कि कौन जानता है अगले साल आप भी यहां हमारे पास दिखाई दो। ये मेरी विश है लेकिन मुझे पता है ऐसा कभी नहीं होने जा रहा है।"
हार्दिक और पोलार्ड मैदान पर एक दूसरे के दोस्त रहे हैं। हार्दिक ने कैरेबियाई दिग्गज को अपने सगे भाई जैसा बताया।
पोलार्ड को इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन किया था, लेकिन वे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिसका खामियाजा एमआई ने भी भुगता है। उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। पोलार्ड इस सीजन में 9 मैच खेलने के बाद भी केवल 125 ही रन बना पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications