IPL 2022: अंतिम ओवर में आंद्रे रसेल ने लिए 4 विकेट, GT ने KKR को दिया 157 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 23 अप्रैल: आईपीएल 2022 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या ने वापसी करते हुए बढ़िया पारी खेली। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुए इस मुकाबले में गुजरात की टीम दमदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने हार्दिक पांड्या के लंबे समय तक क्रीज पर रहने के बावजूद केकेआर को 156 रनों का टारगेट दिया

Gujarat Titans

गुजरात की टीम 17वें ओवर तक डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या जैसे जमे हुए बल्लेबाजों के दम पर 180 के स्कोर के करीब जाती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन यहां से टिम साउदी की अगुवाई में केकेआर के गेंदबाजों ने टाइटंस पर जो शिकंजा कसा वह काबिलेतारीफ है। गुजरात की टीम अंतिम ओवरों में मोमेंटम को पूरी तरह खो चुकी थी और 20वे ओवर में तो आंद्रे रसेल को चार विकेट भी मिल गए।

मैच की शुरुआत से बात करें तो, बैटिंग के लिए उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत खास नहीं रही क्योंकि उनके रन मशीन ओपनर शुबमन गिल केवल 7 रन बनाकर चलते बने। गिल को टिम साउदी ने सैम बिलिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके बात नंबर तीन पर आए हार्दिक पांड्या ने एक टिकाऊ पारी खेली। हार्दिक ने अपना अर्धशतक लगाया और उससे पहले रिद्धिमान साहा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। साहा ने ओपनिंग में उतरते हुए 25 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: ऋषभ पंत के काम से वसीम जाफर भी नहीं खुश, बोले- ये सब हदों को पार करना है

hardik pandya

इसके बाद आए डेविड मिलर ने भी 17वें ओवर तक बैटिंग की लेकिन वे 20 रनों के स्कोर पर शिवम मावी की गेंद पर आउट हो गए। इससे अगले ओवर में हार्दिक पांड्या का विकेट लेकर केकेआर ने अपनी वापसी करा दी क्योंकि अब तक गुजरात की टीम की लय टूट रही थी। हार्दिक ने अंतिम ओवर में कुछ तूफानी की दरकार थी लेकिन कप्तान के आउट होने से गुजरात को 15-20 कम रन पर धकेल दिया। हार्दिक ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाए और वे साउदी का शिकार बने।

साउदी यही नहीं रुके और उन्होंने 2 गेंदों के बाद पिछले मैच के बैटिंग हीरो राशिद खान को जीरो पर चलता कर दिया। यहां गुजरात की टीम निश्चित तौर पर अपने सेट टारगेट से काफी पीछे चली गई। इसके बाद गुजरात की पूरी उम्मीद राहुल तेवतिया पर चली गई।

लेकिन तेवतिया स्ट्राइक पर कम रहे और दूसरे बल्लेबाज अभिनव से रन नहीं बन सके। वे अंतिम ओवर फेंकने आए आंद्रे रसेल की गेंद पर 2 रन बनाकर चलते बने। रसेल ने अगली गेंद पर अगले बल्लेबाज लॉकी फर्ग्युसन को चलता करके खुद को हैट्रिक की दहलीच पर खड़ा कर दिया। रसेल को हैट्रिक नहीं मिली लेकिन इसी ओवर में राहुल तेवतिया का विकेट मिला।

तेवतिया ने 12 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+