पूरे टूर्नामेंट में चला ये खिलाड़ी, फाइनल में टूट गया, दिल दुखाती हार से बटलर का दिल भर आया
अहमदाबाद, 30 मई: आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में अगर कोई व्यक्ति सबसे ज्यादा निराश होगा तो वह राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर हैं, जिन्होंने पूरे सीजन अपनी बैटिंग के दम पर आरआर को फाइनल में पहुंचाया लेकिन अंत में वह खिताबी दिन वो ट्रॉफी हासिल नहीं कर सके जिसकी चमक देखने के लिए 10 टीमों को दो महीने तक कड़ा क्रिकेट खेलना होता है। बहुत आसानी से विपक्षियों पर हावी होने वाले बटलर गुजरात टाइटंस के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। इसके बावजूद वह अपनी टीम के बेस्ट बल्लेबाज थे।

बटलर ने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए
बटलर तब आउट हुए जब वे 35 गेंद खेल चुके थे, यही सबसे दुखद तथ्य है, वे और खेलते तो बड़ा स्कोर आना तय था, पर बटलर ने केवल 39 ही रन बनाए और 29 मई रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल हार गए।
बल्ले से जबरदस्त सीजन खेलने वाले बटलर ने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के साथ-साथ ऑरेंज कैप भी जीता। निराश बटलर ने इंडियन प्रीमियर लीग के पुरस्कार समारोह में बात की और कहा कि वह हार से निराश हैं।
Recommended Video

मैंने अपने करियर में बहुत सारे फाइनल गंवाए
बटलर ने पुरस्कार समारोह में कहा, "निराश - यह पूरी तरह से स्वाभाविक है। दुर्भाग्य से मैंने अपने करियर में बहुत सारे फाइनल गंवाए हैं।"
हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 863 रनों के साथ आईपीएल के इस सीजन में अपनी उम्मीदों के हिसाब से खेला। ये इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में बनाए गए दूसरे सबसे अधिक रन थे।

वह ट्रॉफी हम वास्तव में चाहते थे
बटलर ने कहा, "आज के अलावा मैंने अपनी सभी अपेक्षाओं को पार किया क्योंकि वह ट्रॉफी हम वास्तव में चाहते थे। इससे निराश हूं। हार्दिक और टीम को बहुत-बहुत बधाई। वे योग्य चैंपियन। मेरा लक्ष्य टीम के लिए अपनी भूमिका निभाना है खेल के हिसाब से खुद को ढालना है। अच्छी टीमों में आपको सभी पर बहुत भरोसा होता है। हमें अपनी टीम में सभी पर बहुत भरोसा है। आज खेलने के अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। "

इस अनुभव को आगे बढ़ने में इस्तेमाल करें
मैन ऑफ द सीरीज बटलर ने आगे कहा, "आज एक अद्भुत अवसर रहा है, एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। बिना भीड़ के दो साल बिताने के बाद, यहां आना और खेलना एक बहुत ही खास बात रही है। और हमारी टीम के सभी युवाओं के लिए अनुभव है, आज जो दिल टूटा है उसका उपयोग अपने करियर के बाकी हिस्सों के लिए आगे बढ़ने के लिए करें।"

गुजरात टाइटंस पहले ही सीजन में सिकंदर
राजस्थान रॉयल्स ने फ्रैंचाइजी के इतिहास में अपने दूसरे फाइनल में जगह बनाई, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई। गुजरात अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेल रही थी और उसने लगातार दूसरी बार आरआर को हरा दिया। डेविड मिलर एक बार फिर से किलर थे। राजस्थान को अगर ट्रॉफी जीतनी थी तो उनको पहले क्वालिफायर में ही जीटी को मात देनी थी क्योंकि वहां पर आरआर के चांस काफी अच्छे थे लेकिन मिलर वहां भी भारी पड़ गए। फाइनल मैच में भी टाइटन्स ने पहली पारी में राजस्थान को सिर्फ 130 रनों पर रोक दिया और फिर सात विकेट शेष रहते हुए उसका पीछा किया।
ये भी पढ़ें- VIDEO : फाइनल में नहीं चला जोस बटलर का बल्ला, गुस्से में आकर फेंक दिया हेलमेट












Click it and Unblock the Notifications