CSK से हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा- हमने हर्षल को सबसे ज्यादा मिस किया

मुंबई, 13 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2022 के मैच 22 में चेन्नई सुपर किंग्स से 23 रन की हार में हर्षल पटेल का ना होना काफी अहम भूमिका निभा गया। हर्षल अपनी बहन के निधन के बाद पिछले शनिवार को आरसीबी के बायो-बबल से बाहर हो गए थे।

IPL 2022: Faf du Plessis says RCB missed Harshal Patel badly against CSK

हर्षल की दिवंगत बहन के सम्मान में आरसीबी के सितारे काले रंग की पट्टी बांधे हुए थे। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी ने 20 ओवर में 216 रन दिए। रॉबिन उथप्पा और शिवम दूबे ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी 10 ओवर में 156 रन जोड़े।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: हार के चौके के बाद खुला जडेजा की कप्तानी का खाता, सीएसके को मिली पहली जीत

उथप्पा (50 गेंदों में 88 रन) और दुबे (नाबाद 95) ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 74 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी की जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है।

RCB vs CSK

आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और शाहबाज अहमद ने 8 ओवरों में 83 रन दिए क्योंकि फाफ डु प्लेसिस ने हर्षल पटेल की अनुपस्थिति में सही संयोजन खोजने के लिए संघर्ष किया।

फाफ डु प्लेसिस ने कहा, "आप देख सकते हैं कि वह (हर्शल) न केवल इस टीम को बल्कि किसी भी टीम के लिए कितने अहम होंगे। उनके पास वास्तव में खेल को रोकने की क्षमता है। हम आज रात उनको मिस कर रहे थे। यहां तक ​​कि अंत में भी हमारे पास विविधता की कमी थी। उम्मीद है , हम उन्हें जल्द ही फिर से वापस लाएंगे।"

आरसीबी को 50/4 पर सिमट दिया गया क्योंकि उनकी बड़े खिलाड़ी डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल विफल हो गए। हालांकि, शाहबाज अहमद (27 में 41 रन), सुयश प्रभुदेसाई (18 रन पर 34) और फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक (14 रन पर 34) ने उन्हें 20 ओवर में 193 रन बनाने में मदद की।

फाफ डु प्लेसिस ने अपने बल्लेबाजों के बहादुर प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ठोस प्रदर्शन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+