IPL 2022: DC ने निकाला KKR का दम, सीजन में दूसरी बार कोलकाता को दी मात

मुंबई, 28 अप्रैल: आईपीएल 2022 के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है। ये इस सीजन में केकेआर के खिलाफ दिल्ली की दूसरी जीत है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके जवाब में केकेआर ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19 ओवर में 150 रन बनाकर 4 विकेट से यह मैच जीत गए।

IPL 2022: Delhi Capitals win second match of the season against Kolkata Knight Riders

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चौथी जीत मिल गई है और वह छठे स्थान पर पहुंचकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दूसरी ओर केकेआर को 9 मैचों में छठी हार मिल चुकी है और वह प्लेऑफ से दूर होती जा रही है।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत खराब हुई जब पृथ्वी शॉ केवल 0 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए और फिर मिशेल मार्श भी 13 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। लेकिन यहां से डेविड वार्नर और ललित यादव के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हुई। डेविड वार्नर अपने अर्धशतक से चूक गए क्योंकि उनको 42 रनों के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने आउट कर दिया।

IPL 2022: Delhi Capitals win second match of the season against Kolkata Knight Riders

वार्नर ने 26 गेंदों पर 8 चौके लगाए। वार्नर के आउट होने के बाद मैच में नाटकीय बदलाव किया क्योंकि उसके बाद ललित यादव भी 22 रन बनाकर नरेन की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने 29 गेंदों पर एक धीमी पारी खेली।

यहां से उमेश यादव ने ऋषभ पंत को 2 रनों के स्कोर पर चलता करके मैच को केकेआर के पाले में चुकाने में पूरी कोशिश की। दिल्ली के ऊपर दबाव बढ़ चुका था लेकिन अक्षर पटेल ने एक बढ़िया पारी खेलकर दिल्ली को मैच में फिर से वापस ला दिया। हालांकि जब 5 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 34 रन चाहिए थे तब अक्षर पटेल 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद बिग हिटर रोवमैन पॉवेल ने केवल 16 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव लंबे समय बाद फिर से उसी टच में दिखाए दिए जिसमें वे आईपीएल 2022 की शुरुआत में थे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।

इससे पहले केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर (42), नीतीश राणा (57) और रिंकु सिंह (23) की पारियों की बदौलत टॉप और मीडिल ऑर्डर के धराशाई होने के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए थे। कुलदीप यादव 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए थे जबकि मुस्ताफिजुर अंतिम ओवर में तीन विकेट लेने में कामयाब रहे और उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+