IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पंजाब किंग्स में हुई मयंक अग्रवाल की वापसी
मुंबई, 20 अप्रैल: कोविड-19 के चलते सुर्खियों में आया आईपीएल 2022 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच हो रहा है जहां डीसी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली की कमान पंत संभाल रहे हैं तो वहीं पंजाब के खेमे में मयंक अग्रवाल की वापसी हो गई है। डीसी में कोविड से पीड़ित मिशेल मार्श की जगह पर सरफराज खान आए हैं।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला कोविड-19 के चलते चर्चाओं में आ गया है। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सदस्य एक के बाद एक कोविड-19 पॉजिटिव आ चुके हैं जिससे मुकाबले के ना होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई थी लेकिन बाद में पूरी टीम के सदस्यों का दो राउंड में कोविड-19 किया गया और दूसरे राउंड में इस टेस्ट का नतीजा नेगेटिव आने के बाद मैच को जारी रखने का फैसला किया गया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दीवाने हुए इंग्लैंड क्रिकेट के नए MD, कहा- ऐसा देश आज नहीं देखा
यह मुकाबला पुणे में होना था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोविड-19 के प्रकोप के चलते अब यह मैच मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में ही होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोविड 19 के ताजा शिकार ओवरसीज खिलाड़ी टिम सेइफर्ट बने हैं, जिनका बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है।

बता दें पिछली बार भी आईपीएल में इन्हीं दिनों कोविड-19 के केस बढ़ने लगे थे जिसके बाद प्रतियोगिता को आधे सीजन में ही स्थगित करना पड़ा और कुछ महीने बाद यह संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्च, टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और कुछ अन्य स्टाफ सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके चलते दिल्ली की टीम ने दिल्ली की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए पुणे की यात्रा नहीं की थी और अब यह मैच मुंबई में ही होने जा रहा है।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (सी), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद












Click it and Unblock the Notifications