पाकिस्तान के दीवाने हुए इंग्लैंड क्रिकेट के नए MD, कहा- ऐसा देश आज नहीं देखा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: अंग्रेज खिलाड़ी अक्सर पाकिस्तान की जमकर तारीफ करते रहे हैं और इस कड़ी में एक और नाम के तहत इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रॉब की का नाम जुड़ गया है। रॉब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं। उनका कहना है जितने भी देशों की यात्रा उन्होंने की, उसमें पाकिस्तान सबसे प्यारा और अच्छा देश है।

ऑस्ट्रेलिया ने जब हाल में ही पाकिस्तान का दौरा किया था तब रॉब की कमेंट्री कर रहे थे। उनका कहना है कि उनकी पाकिस्तान में बहुत देखभाल की गई।
पाकिस्तान की टीम ने 1998 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी और जिस तरह से कंगारूओं की मेहमाननवाजी हुई उससे पैट कमिंस के लोग काफी खुश नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- कोहली ने मुझे ऐसे घूरा, मैंने नजरें नीची करके बैटिंग की, दिल जोरों से धड़क रहा था: सूर्यकुमार यादव
रॉब की ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में कहा कि, मैं पाकिस्तान जाने से पहले थोड़ा नर्वस था, मैं पाकिस्तान के बारे में काफी कम जानता था लेकिन मुझे पता था यह दो बहुत अच्छी टीमों के बीच ऐतिहासिक दौरा था, इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है।
मुझे लगता है हम लोग इंग्लैंड में पाकिस्तान के बारे में गलत राय रखते हैं। हमको नहीं पता कि पाकिस्तान असली में कितना बेहतरीन और अच्छा है। मैंने ऐसी मेहमाननवाजी कहीं नहीं देखी, मैं जितने भी देशों में गया पाकिस्तान उनसे मीलों आगे हैं।
हालांकि पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में काफी घटिया पिच पेश की लेकिन बाद में यह सही हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाबी हासिल की और पाकिस्तान ने वनडे सीरीज जीत ली। एकमात्र टी20 मुकाबला फिर ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता।
अब पाकिस्तान में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों का आगमन होगा। रॉब की ने याद किया कि बाबर आजम और पैट कमिंस का एक-दूसरे के आमने-सामने आना भी सीरीज का यादगार पल था और केवल टेस्ट मैच ही वह दमखम रखते हैं जहां पर दो बेस्ट खिलाड़ियों को पूरी प्रतिद्वंदता के साथ आमने-सामने देख सकते हैं।
अंत में रॉब कहते हैं कि पाकिस्तान में आपको आना ही चाहिए जहां आपको दुनिया में कहीं से भी बेहतर खाना देखने को मिलेगा और लाहौर में बहुत अच्छा गोल्फ कोर्स भी है।












Click it and Unblock the Notifications