DC ने कोशिश बहुत की, लखनऊ भी दबाव में था, पंत ने बताया फिर भी दिल्ली को ही क्यों मिली हार
मुंबई, 8 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करने के बाद, दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाए थे और हारने के बाद वे शिकायत नहीं कर सकते।
क्विंटन डी कॉक की शानदार 80 रनों की पारी और आयुष बडोनी के अंतिम ओवर 10 अहम रनों की तेज पारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को गुरुवार को नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: 'वडापाव' ट्वीट सहवाग पर पड़ गया भारी, रोहित के फैंस को समझाने के लिए देनी पड़ी सफाई

बैटिंग, ओस और विपक्ष का खेल
ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, "जब ओस इस तरह होती है तो आप शिकायत नहीं कर सकते, एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम 10-15 रन कम थे। अंत में आवेश और होल्डर टाइट बॉलिंग की, इसका श्रेय उन्हें जाता है। हम आखिरी तक 100 प्रतिशत देने की बात कर रहे थे। पावरप्ले ठीक था, हमें कोई विकेट नहीं मिला, हमारे स्पिन आक्रमण ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन में अंत में हम 10-15 कम थे।"

कुलदीप यादव ने सही मायनों में वापसी कराई थी-
150 रनों का पीछा करते हुए, लखनऊ ने एक शानदार शुरुआत की, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने केवल 7 ओवर में 50 रनों के पार स्कोर किया। दोनों ने 70 रनों की शानदार साझेदारी की और लखनऊ को शानदार शुरुआत प्रदान की।
दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार राहत की सांस ली जब कुलदीप यादव ने 10वें ओवर में लखनऊ के कुल 73/1 के स्कोर पर 24 रन बनाकर खेल रहे राहुल को आउट किया, जो पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद डि कॉक एविन लुईस के साथ आगे बढ़े हुए और उन्होंने स्कोरबोर्ड को लखनऊ के लिए आगे बढ़ाया।

डिकॉक अलग लेवल पर थे-
डि कॉक ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया, जिससे दिल्ली पर भारी दबाव था। यह ललित यादव थे, जिन्होंने 13 वें ओवर में 5 रन बनाकर लुईस को आउट किया। फिर दीपक हुड्डा डि कॉक से जुड़ने के लिए क्रीज पर आए। इस दौरान डिकॉक ने लगातार दिल्ली के गेंदबाजों पर रन बनाने का तेज सिलसिला जारी रखा। हालांकि कुलदीप यादव ने फिर से प्रहार किया और अंत में डि कॉक की पारी को समाप्त कर दिया, जो 52 गेंदों पर 80 रनों की आतिशी खेलकर 16वें ओवर में टीम के कुल 122/3 के साथ आउट हुए। इसके बाद हुड्डा के साथ क्रुणाल पांड्या शामिल हो गए।

आखिर में उम्मीद में किरण दिखी, जो धुंधला गई
दिल्ली ने आखिरकार उम्मीद की एक किरण देखी जब शार्दुल ठाकुर ने 18 वें ओवर में केवल 5 रन दिए और अपनी टीम को खेल में वापस लाया। लेकिन वह क्रुणाल पंड्या थे, जिन्होंने 19वें ओवर में एक छक्का लगाकर 14 रन बनाए, ये ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने फेंका।
शार्दुल एक बार फिर अपनी टीम के लिए रक्षक बनकर आए और अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हुड्डा को आउट कर दिया। बाद में आयुष बडोनी क्रीज पर आए और 3 गेंदों पर 10 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट और दो गेंद शेष रहते जीत की ओर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications