20वें ओवर के बाद क्या था उस बॉलर का हाल, जिसने कर दिया तेवतिया, मिलर के सामने 9 रनों का बचाव
मुंबई, 7 मई: डेनियल सम्स के सामने अंतिम ओवर में दो धाकड़ बल्लेबाज थे। उनको 9 ही रन बनाने थे और सम्स की धड़कनें निश्चित तौर पर ऊपर-नीचे हो रही होंगी क्योंकि इन बल्लेबाजों के नाम थे- राहुल तेवतिया और डेविड मिलर। ये दो नाम इस आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजों के मुंह से छीन का निवाला छीन चुके हैं। दोनों बड़े ही निर्मम हैं। खासकर तेवतिया जब तक क्रीज पर हैं तब तक कुछ भी संभव है। ऐसे में साधारण से दिखने वाले डेनियल सम्स से कौन 9 रन बचाने की उम्मीद करेगा। ये उम्मीद तो खुद रोहित शर्मा को भी नहीं होगी।
Recommended Video

मैच विनर को मैच विलेन बना गए डेनियल सम्स-
पर ऐसा हुआ। पहले राहुल तेवतिया आउट हुए और फिर राशिद खान से कुछ नहीं हुआ। डेविड मिलर से बाद में कुछ नहीं हो सका और तीन मैच जिताने वाले बल्लेबाजों को बबस करने वाले सम्स खुद 6 मई को मैच विनर साबित हुए। उन्होंने मुंबई की झोली में विश्वास ना हो पाने वाली जीत डाल दी। यह गजब की जीत की क्योंकि गुजरात टाइंटस ने 19 ओवर तक सुपर गेम खेला था लेकिन सम्स का आखिरी ओवर उनसे सब कुछ छीन ले गया। इस ओवर ने जीटी खेमे को आधार से हिलाकर रख दिया है क्योंकि टॉप पर मौजूद यह टीम लगातार दो मैच हारने के बाद पहली बार सीजन में आत्ममंथन के दौर से गुजरेगी।

मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था
डेनियल सम्स ने कहा कि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा हमारी जीत शानदार रही, काफी उतार-चढ़ाव रहे। फैंस को जरूर मजा आया होगा। जब 6 गेंदों पर 9 रनों के बचाव की बात आई तो मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था। मैंने कुछ वाइड की ओर गेंद फेंकी जो बढ़िया गई। मेरा इरादा उन बेस्ट गेंदों को फेंकने का था जिनको मैं कर सकता हूं। स्लोअर वन वह बॉल थी जिसकी ओर मैं गया और इसने अपना काम कर दिखाया।

इसको एक मिनी आईपीएल की तरह देख रहे हैं अब हम
"हमको वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी चाहिए थी। 8 हार के बाद हम इसको एक मिनी आईपीएल की तरह देख रहे हैं जहां पर 6 गेम्स हैं। हम ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं और ये हमारे हौसले के लिए है।"
रोहित भी जीत से गदगद नजर आए और बोले की वह आखिरी ओवर में डेनियल सम्स की सफलता से हैरान नहीं हैं।
रोहित ने कहा गेंदबाजों को पूरा क्रेडिट जाता है....मैं चाहता हूं लड़के सामने आकर प्रदर्शन करके बताए कि वे क्या कर सकते हैं। सम्स को मैंने ऑस्ट्रेलिया और बिग बैश लीग में देखा है, उसके पास काफी स्किल है। 9 रनों का बचाव करना आसान नहीं था।
ये भी पढ़ें- 'वो खुद का चरित्र देखे, दुश्मन देश को इंटरव्यू देता है', कनेरिया के आरोपों पर अफरीदी का पलटवार












Click it and Unblock the Notifications