चेन्नई हुआ प्लेऑफ की दाैड़ से लगभग बाहर, RCB ने दर्ज की शानदार जीत

rcb
Photo Credit:

पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर से मिले 174 रनों के जवाब में चेन्नई टीम 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। इसी के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। चेन्नई की यह 10 मैचों में 7वीं हार रही। वहीं बैंगलोर को 11 मैचों में 6 में जीत मिली है। वह अंक तालिका में चाैथे स्थान पर आ चुकी है।

सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत के लिए 174 रनों का पीछा करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ की एक ठोस ओपनिंग साझेदारी बनाने में विफल रही। डेवोन कॉनवे ने एक और अर्धशतक बनाया, लेकिन उनकी 37 गेंदों में 56 रन की पारी अन्य बल्लेबाजों का सहयोग ना मिलने से काम नहीं आई। मोईन अली ने 27 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, लेकिन एमएस धोनी ने केवल 2 रन बनाए, जबकि रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और रवींद्र जडेजा भी असफल रहे।

यह भी पढ़े- युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर उठाए सवाल, ऋषभ पंत को लिया निशाने पर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे एमएस धोनी ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैंगलोर के लिए ओपनिंग करने आए फाफ डु प्लेसिस आक्रामक दिख रहे थे, लेकिन वह 38 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल 3 रन बना सके। विराट कोहली मोईन अली का दूसरा शिकार बने और 33 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने।

IPL

महिपाल लोमरोर और रजत पाटीदार ने टीम का स्कोर बढ़ाने की कोशिश की। लोमरोर 27 गेंदों में 42 रन बना सके तो रजत ने 21 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसकी बदाैलत बैंगलोर ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। महेश थीक्षाना ने 19वें ओवर में बैंगलोर के तीन विकेट लिए। चेन्नई के लिए महेश ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। मोईन अली ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रीटोरियस को 1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+