IPL 2022: दिल्ली में होगी इस खिलाड़ी की वापसी, सबसे तेज गेंद फेंकने का है रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी एनरिक नॉर्टजे टीम में लाैट सकते हैं। दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने रविवार को बताया कि टीम 7 अप्रैल, 2022 को निर्धारित अपने अगले मैच में नॉर्टजे और डेविड वार्नर की वापसी उम्मीद कर रही है। पिछले साल आयोजित T20I विश्व कप के बाद से नॉर्टजे ने क्रिकेट का खेल नहीं खेला है। उन्हें कूल्हे और पीठ की चोट के कारण आराम दिया गया था, जिससे लगभग आधा साल वह प्रैक्टिस नहीं कर पाए थे।

anrich nortje

पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि नाॅर्टजे को 100 प्रतिशत क्षमता पर एक और चार या पांच ओवर का स्पैल करना होगा और फिर मुझे लगता है कि अगर उसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका से मंजूरी मिल जाती है, तो उसे जाने का अधिकार होना चाहिए।" पोंटिंग के बयान के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को नेट्स में अभ्यास करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर नॉर्टजे की एक तस्वीर साझा की।"

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : फ्लाॅप हुआ CSK का अहम बल्लेबाज, 3 मैचों में बना सका सिर्फ 2 रन

एनरिक नॉर्टजे 2020 सीजन से दिल्ली टीम के साथ हैं, जब टीम ने उन्हें 50 लाख में खरीदा था। उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। विशेष रूप से, वर्ष 2020 में शीर्ष-पांच सबसे तेज डिलीवरी नॉर्टजे द्वारा ही फेंकी गई थी।

आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले नॉर्टजे के चोटिल होने के कारण पूरे सत्र से बाहर होने की चर्चा थी। लेकिन अब डीसी द्वारा अभ्यास करते हुए एक पोस्ट साझा करने के साथ पोंटिंग का बयान भी सच हो सकता है। दिल्ली ने अब तक दो मैच खेले हैं और उनकी जीत और हार बराबर है। लेकिन नॉर्टजे, वार्नर और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों के शामिल होने से डीसी की टीम और भी मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+