मुंबई के खिलाफ जीत के बावजूद लखनऊ को लगा बड़ा झटका, BCCI ने राहुल के खिलाफ उठाया कदम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 26वां मैच ब्रॉबोर्न के मैदान पर खेला गया जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला लखनऊ सुपरजाएंटस से हुआ। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन की चौथी जीत हासिल की और 8 प्वाइंटस लेकर अंकतालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल के इतिहास में पहली बार लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि उसकी कमजोर गेंदबाजी के खिलाफ रोहित शर्मा का यह फैसला भारी पड़ गया। आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलने उतरे लखनऊ सुपर जाएंटस के कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर से शानदार तरीके से पारी का आगाज किया और नाबाद 103 रनों की पारी खेलकर इस सीजन शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये।
और पढ़ें: MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ भी नहीं खुला मुंबई इंडियंस की जीत का खाता, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

जीत के कुछ देर बाद फीका पड़ा राहुल का जश्न
इतना ही नहीं केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 100वां मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं पर आईपीएल के 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। अपने 100वें आईपीएल मैच में शानदार पारी खेलने के अलावा केएल राहुल ने अपनी टीम को चौथी जीत दिलाकर इस मौके को और भी खास बना दिया। हालांकि जीत के कुछ देर बाद ही कप्तान केएल राहुल की इस जीत का जश्न फीका पड़ गया।

केएल राहुल पर लगा 12 लाख का जुर्माना
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी की, जिसका खामियाजा कप्तान केएल राहुल को भुगतना पड़ा है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से स्लो ओवर रेट के लिये बनाये गये नियमों के अनुसार केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वह इस सीजन स्लो ओवर रेट के तहत दोषी करार दिये गये तीसरे कप्तान बने हैं।

रोहित पर लग सकता है बैन
केएल राहुल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के तहत फाइन लगाया जा चुका है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा पर एक नहीं दो बार स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया जा चुका है, जिसकी वजह से अगर उन पर तीसरे मैच में इसके तहत जुर्माना लगता है तो उन पर एक मैच का बैन भी देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications