5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2022 में हुए हिट तो सीधा मिल सकता है T20 WC का टिकट
नई दिल्ली, 27 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग सभी खिलाड़ियों के लिए एक बहुत जबरदस्त प्लेटफार्म है क्योंकि इसके तार सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले हर साल नीलामी होती है और बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है और इनके साथ ही कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी होते हैं जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल लेवल पर कोई अनुभव प्राप्त नहीं किया है। ऐसे खिलाड़ियों को अकैप्ड कहते हैं। आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों को डगआउट में बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ बैठने का मौका मिलता है।

IPL में पांच दमदार अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी-
एक बढ़िया आईपीएल से अनकैप्ड खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं। भारत के पांड्या ब्रदर्स, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऋतुराज गायकवाड, देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी आईपीएल की ही देन हैं। इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप होने जा रहा है और और आईपीएल एक बार फिर ऐसे खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा।
आइए देखते हैं ऐसे पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी कौन से हो सकते हैं जो आईपीएल 2022 में दमदार प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का सपना पूरा कर सकते हैं।

1.राहुल त्रिपाठी-
राहुल त्रिपाठी महाराष्ट्र के बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों पर आक्रामक होकर खेलते हैं। राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपर्जायंट्स के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। वे 2018 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेले लेकिन यहां पर उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि बाद में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए और उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां यहां पर खेली। अब राहुल 2022 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे और यह उनकी चौथी आईपीएल फ्रेंचाइजी होगी। त्रिपाठी ने 62 आईपीएल मैच खेले हैं और 1385 रन बनाए हैं।

2. शाहरुख खान-
शाहरुख खान को सभी लोग जानते हैं क्योंकि उनका नाम बॉलीवुड के मेगास्टार से मिलता एकदम मिलता है। यह खिलाड़ी अपने खेल की वजह से अब अधिक जाना जाता है और वह लंबे लंबे शॉट लगाने के लिए मशहूर हैं जिसमें अधिकतर छक्के ही होते हैं। पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान तमिलनाडु क्रिकेट टीम के जबरदस्त खिलाड़ी रहे। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंटों में अविश्वसनीय रिकॉर्ड कायम किए हुए हैं और पिछले कुछ दिनों में वे पंजाब के लिए भी छोटी-छोटी तूफानी पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह विश्वास करने लायक ऑफ स्पिनर भी हैं।
इसी वजह से पंजाब किंग्स ने 26 साल के युवा खिलाड़ी को 9 करोड़ की भारी कीमत में खरीदा है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 737 रन बनाए हैं। शाहरुख अभी आईपीएल के स्थापित नाम नहीं है लेकिन निश्चित तौर पर सीजन 2022 में पंजाब के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होने वाले हैं। शाहरुख खान महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय टीम के वह फिनिश हो सकते हैं जिसकी तलाश थी मीडिया कई दिनों से कर रही है।

3. अभिषेक शर्मा-
अभिषेक पंजाब के मल्टीडाइमेंशनल क्रिकेटर है और हाल ही में वे 2022 रणजी ट्रॉफी सीजन के में पंजाब के कप्तान भी नियुक्त किए गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने काफी मैच नहीं खेले हैं लेकिन नीलामी में उनको लेने के लिए कई फ्रेंचाइजी उत्सुक थी क्योंकि सभी जानते हैं कि वह इस सीजन में कुछ ना कुछ कमाल कर सकते हैं। इस खिलाड़ी को क्रिकेट एक्सपर्ट बहुत हाई रेटिंग देते हैं।
ये बाएं हाथ के बहुत अच्छे बॉलर हैं और बिल्कुल निडर बल्लेबाज हैं और टीम इंडिया के भविष्य के दिनों में रविंद्र जडेजा का अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

4. कार्तिक त्यागी-
कार्तिक त्यागी को ऐसा तेज गेंदबाज माना जाता है जो किसी भी बल्लेबाज को चौंका सकता है और वे 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलेंगे। हैदराबाद की टीम में हमेशा मजबूत गेंदबाजी रही है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देख रही है। कार्तिक को भुवनेश्वर कुमार से काफी कुछ सीखने को मिलने जा रहा है। नीलामी में दिल्ली और चेन्नई की टीम भी इस लड़के को खरीदने के लिए काफी उत्सुक थी।
हम कार्तिक को पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ जबरदस्त ओवर के लिए याद करते हैं। 6 गेंद पर केवल 4 रन चाहिए थे लेकिन संजू सैमसन ने कार्तिक त्यागी को गेंद थमा दी और उन्होंने केवल एक ही खर्च किया और राजस्थान की टीम नाखून चबाने वाले मुकाबले में 2 रनों से विजेता बनकर उभरी।
कार्तिक त्यागी ने अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए भी काफी कुछ प्रदर्शन किया है चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो विजय हजारे ट्रॉफी हो या फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी। उन्होंने भारतीय टीम में नेट बॉलर के तौर पर भी समय बिताया है लेकिन अब इससे भी बड़े रोल को निभाने के लिए कमर कस रहे हैं।

5. राहुल तेवतिया
राहुल भी ऐसे एक खिलाड़ी माने जाते हैं जो अभी अनकैप्ड हैं लेकिन आईपीएल में काफी बड़ा कद रखते हैं। उनको पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ एक मुकाबलों में चमत्कार करने के लिए जाना जाता है लेकिन आने वाले सीजन के लिए तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया है। ये खिलाड़ी हरियाणा से आता है और बाएं हाथ का तेज बल्लेबाज है जो अच्छी लेग स्पिन कर सकता है।
राहुल ने अभी तक 48 आईपीएल मैचों में 521 रन बनाने के अलावा 32 विकेट भी लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में घरेलू सीरीज उनका चयन इंडिया के लिए हो चुका है लेकिन चोट के चलते मैच खेलने का मौका तब नहीं मिला था। ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से हरियाणा के लिए एक स्टार साबित हुआ है।
तेवतिया ने 21 लिस्ट ए मैचों में 484 रन बनाए हैं और उनके नाम 27 विकेट हुए हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास के सात मैच खेले हैं और उनके नाम 190 रन हैं और उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। राहुल का गेमप्ले टी-20 में सबसे अधिक उपयुक्त है।












Click it and Unblock the Notifications