5 कारण जिसके चलते IPL 2022 में खिताब जीत सकती है लखनऊ सुपर जाएंटस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के पहले तीन हफ्तों में 26 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इस सीजन हिस्सा लेने वाली दो नई टीमों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वहीं पर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली दो टीमों का हाल खस्ता नजर आया है। आईपीएल में पहली बार भाग ले रही गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और 4-4 जीत हासिल कर अंकतालिका में पहले और दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं 4 बार की चैम्पियन सीएसके की टीम को 5 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है तो वहीं पर 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पहली बार लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

शनिवार को मुंबई इंडियंस की टीम अपने छठे मैच में लखनऊ सुपरजाएंटस का सामना करने उतरी थी, जहां पर उसे टॉस में तो जीत मिली लेकिन मैच में उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की टीम ने एक बार फिर से अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और केएल राहुल की शतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर चौथी जीत हासिल की। ऐसे में लखनऊ की टीम इस साल की ट्रॉफी जीतने का दम दिखा रही है, आइये एक नजर उन 5 कारणों पर डालें जो इसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बनाते हैं।

और पढ़ें: IPL के 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, ब्राबोर्न में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

लखनऊ के पास है क्वालिटी ऑलराउंडर्स

लखनऊ के पास है क्वालिटी ऑलराउंडर्स

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक नाम लखनऊ सुपरजाएंटस का नाम भी शामिल है, जिसके टीम मैनेजमेंट ने खेल के हर विभाग का ध्यान रखते हुए काफी अच्छे खिलाड़ियों को खेमे से जोड़ा है। इस दौरान मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर्स पर काफी दांव लगाया और प्लेइंग 11 में क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मार्कस स्टॉयनिस और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को मौका भी दिया है। इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सीजन में पहले ही अपनी प्रतिभा को साबित किया है और अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सीजन भी इनका यह प्रदर्शन जारी है। लखनऊ की टीम ने जिन 4 मैचों में जीत हासिल की है उनमें इन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है।

सलामी बल्लेबाजों के पास है अच्छा खासा अनुभव

सलामी बल्लेबाजों के पास है अच्छा खासा अनुभव

लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम के लिये कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक पारी का आगाज करते हुए नजर आ रहे हैं, जिनके पास इस टूर्नामेंट में ओपनिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। जहां केएल राहुल ने आईपीएल के अपने 100 मैचों में 67 बार पारी का आगाज करते हुए 53 की औसत से 3008 रन बनाये हैं तो वहीं पर क्विटंन डिकॉक ने 83 पारियों में 31.74 की औसत से 2468 रन बनाने का काम किया है। इस सीजन खेले गये 6 मैचों में जहां डिकॉक ने 212 रन बनाये हैं तो वहीं पर केएल राहुल ने भी 235 रनों का योगदान दिया है।

सपोर्ट स्टाफ का है शानदार रिकॉर्ड

सपोर्ट स्टाफ का है शानदार रिकॉर्ड

लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के पास गौतम गंभीर, एंडी फ्लॉवर और विजय दहिया के रूप में काफी अनुभवी सपोर्ट स्टाफ है जो इस टीम को काफी मजबूती प्रदान करता है। जहां गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम ने दो बार खिताब जीता है तो टीम में उनका बतौर मेंटॉर जुड़ना काफी अहम साबित होने वाला है। वहीं जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर के पास दुनिया भर की दिग्गज फ्रैंचाइजी लीग टूर्नामेंट में टीमों को कोचिंग देने का अनुभव है, जिसमें द हंड्रेड, सीपीएल, टी10 और पीएसएल में उनकी टीमें प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही तो वहीं पर मुल्तान सुल्तान की टीम ने पिछले सीजन अपना पहला खिताब जीता तो इस सीजन रनर्स अप भी रही है।

विजय दहिया की बात करें तो वो 2007 मे दिल्ली की घरेलू टीम के कोच बनाये गये थे, जबकि 2009 के केकेआर के सहायक कोच की भूमिका अदा कर चुके हैं। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट के हेड भी रह चुके हैं।

बल्लेबाजी में है काफी गहराई

बल्लेबाजी में है काफी गहराई

लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के पास बल्लेबाजी में काफी गहराई है, जिसके चलते उसकी प्लेइंग 11 में नंबर 10 तक का खिलाड़ी बैटिंग कर सकता है। टॉप ऑर्डर में राहुल, डिकॉक के बाद दीपक हुड्डा और मार्कस स्टॉयनिस जैसे बल्लेबाज हैं, तो वहीं पर मध्य क्रम में आयुष बदौनी, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा और आवेश खान ने भी गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की अपनी कला का प्रदर्शन किया है। लखनऊ की टीम ने जिन 4 मैचों में जीत हासिल की है उसमें से 3 बार उसे टॉप ऑर्डर में अच्छी शुरुआत मिली है, जबकि मुश्किल दौर में मध्यक्रम ने उसे बाहर निकालने का काम किया है और एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया है।

बेंच स्ट्रेंथ में भी मजबूत बल्लेबाज

बेंच स्ट्रेंथ में भी मजबूत बल्लेबाज

लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने अब तक खेले गये 6 मैचों में से 4 में मनीष पांडे को मौका देने का काम किया है, जो अब तक उन मौकों का उतना फायदा नहीं उठा सके हैं, हालांकि अगर टीम उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका देना चाहे तो उसके पास कृष्णप्पा गौथम, मनन वोहरा जैसे खिलाड़ी भी उपलब्ध हैं। जहां गौथम ने 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है तो वहीं पर मनन वोहरा ने 2021-22 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की 5 पारियों में 273 रन बनाने का काम किया है। स्पिन विभाग में टीम के पास शाहबाज नदीम और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज हैं तो वहीं पेस विभाग में अंकित राजपूत हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 4 मैचों में 10 विकेट तो वहीं रणजी ट्रॉफी के 3 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किये हैं। यह दर्शाता है कि लखनऊ की टीम के पास कितनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+