'ये टीम किसी भी हालातों में जीत सकती है', नासिर हुसैन ने की WTC Final 2023 के विजेता की भविष्यवाणी
IND vs AUS: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के विजेता के तौर पर भविष्यवाणी की है। हुसैन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसको विजेता बताया है?

WTC Final Winner Prediction: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला भारत जीतेगा या ऑस्ट्रेलिया, इस पर काफी बातें हो रही हैं। रवि शास्त्री, रिकी पोंटिंग और वसीम अकरम जैसे दिग्गजों ने कंगारू टीम को इंग्लिश हालातों में भारत की तुलना में एडवांटेज दिया है।
हर कोई आस्ट्रेलिया को इन परिस्थितियों में फेवरेट बता रहा है क्योंकि इंग्लैंड में ओवल के हालात भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा मिलते जुलते हैं। इसके अलावा भारत के पास जसप्रीत बुमराह भी नहीं है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान राशिद नासिर हुसैन ने एक क्लियर भविष्यवाणी की है।
नासिर ने भारत को इस चैम्पियशिप का विजेता घोषित किया है। नासिर ने अपने तर्क में बताया है कि भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेल रहा है और वे अपनी पिछली गलतियों से सीख सकते हैं जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।
हुसैन के मुताबिक तब टीम इंडिया साउथैम्पटन के मौसमी हालातों को पढ़ने में चूक गई थी। भारत ने पूरी तरह ओवर कास्ट हालातों में दो स्पिनर उतार दिए थे, जबकि तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी।
हुसैन ने आईसीसी से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया है कि वह कहीं पर भी जीत सकते हैं। अगर ओवल में सूरज निकलता है तो वह अपने चिर परिचित फार्मूले के तहत जा सकते हैं। जिसमें वे दो स्पिनर, दो तेज गेंदबाज और शार्दुल ठाकुर को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खिलाते हैं।'
हुसैन के अनुसार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कंगारुओं को इस साल भारत में हुई घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान काफी टक्कर दी थी। हुसैन आगे कहते हैं कि, 'आप पिछले फाइनल मुकाबले को देखें तो भारत ने परिस्थितियां ठीक से नहीं पढ़ी थी। हालात ओवरकास्ट थे और ठंड काफी थी।'
'न्यूजीलैंड की टीम ने एक भी स्पिनर नहीं उतारा लेकिन भारत दो स्पिनरों के साथ उतर गया। पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों ने डोमिनेट किया। (लेकिन) भारत ने ओवल में अच्छी क्रिकेट खेलकर दिखाई है। उन्होंने पिछली बार यहां इंग्लैंड को अच्छी तरह से हराया था। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी जगह है।'












Click it and Unblock the Notifications