INDW vs WIW, 3rd ODI: दीप्ति शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

INDW vs WIW, 3rd ODI: शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया। मेजबान टीम ने पहले दो मैचों में जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर ली थी, लेकिन अंतिम मैच में भी उसने आसानी से जीत हासिल करके अपना दबदबा कायम रखा।

भारत ने जीता मैच (INDW vs WIW, 3rd ODI)

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 38.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। भारत ने लक्ष्य का कुशलतापूर्वक पीछा करते हुए मात्र 28.2 ओवर में 167/5 रन बनाकर जीत दर्ज की। स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने घातक गेंदबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

India Women 1

दीप्ति शर्मा ने झटके 6 विकेट

गेंद के साथ दीप्ति शर्मा के दमदार प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज को कम स्कोर पर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे भारतीय बल्लेबाजों के लिए लक्ष्य को आसानी से हासिल करने का मंच तैयार हो गया। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ताकत और गहराई को बताने का काम करती है, जिसमें दीप्ति शर्मा जैसे गेंदबाजों की अहमियत को एक बार फिर साबित किया है। उन्होंने इस मुकाबले में कुल छह विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, तनुजा कंवर, तितास साधु, प्रिया मिश्रा, रेणुका ठाकुर सिंह।

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, आलिया अल्लेने, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, अफ़ी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक।

सीरीज के दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम फुल स्क्वाड स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, तेजल हसब्निस। मिन्नू मणि, तनुजा कंवर

वेस्टइंडीज महिला टीम हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, नेरिसा क्राफ्टन, राशादा विलियम्स, डींड्रा डोटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल, शबिका गजनबी, मैंडी मंगरु। अश्मिनी मुनिसर, चिनेले हेनरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+