India Women vs West Indies: दीप्ति ने छुड़ाए वेस्टइंडीज के पसीने, चटकाए 6 विकेट, भारत को मिला 163 रन का लक्ष्य

India Women vs West Indies Women: भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हेले मैथ्यूज की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने छह विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज महिला टीम की ओर से चिनले हेनरीब ने सबसे ज्यादा रन बनाए। हेनरीब ने 72 गेंदों 61 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद शेमाइन कैंपबेल ने 62 गेंदों में 46 रनों की दूसरी बड़ी पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से आलिया एलेनेक ने 35 गेदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद उनका कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

India Women vs West Indies Women

काली पट्टी बांधकर खेल रही टीम इंडिया

भारत ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 2024 का अंत एक और जीत के साथ करना चाहेगी। टीम इंडिया आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेल रही है, जिनका गुरुवार को निधन हो गया।

भारत प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, तनुजा कंवर, तितास साधु, प्रिया मिश्रा, रेणुका ठाकुर सिंह

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन

हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, आलिया अल्लेने, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, अफ़ी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक

भारतीय महिला टीम फुल स्क्वाड

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, तेजल हसब्निस। मिन्नू मणि, तनुजा कंवर

वेस्टइंडीज महिला टीम

हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, नेरिसा क्राफ्टन, राशादा विलियम्स, डींड्रा डोटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल, शबिका गजनबी, मैंडी मंगरु। अश्मिनी मुनिसर, चिनेले हेनरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+