'सबसे कम स्कोर क्या स्टाइल से डिफेंड किया', बांग्लादेश पर भारतीय महिला टीम की रोमांचक जीत से फैंस खुश
IND W vs BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक तरीके से दूसरा टी20 मुकाबला जीत लिया है। इस मैच में भारत ने सिर्फ 95 रनों को डिफेंड करके कमाल कर दिया और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।
भारतीय पारी में शैफाली वर्मा ही कुछ हद तक प्रदर्शन कर सकीं लेकिन गेंदबाजी शानदार रही, जहां शैफाली ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और दीप्ति शर्मा ने बढ़िया गेंदबाजी की। (Image- ICC Twitter)

मीरपुर में हुए इस मैच में शैफाली ने अंतिम ओवर में तीन विकेट हासिल करके भारत की रोचक जीत को सुनिश्चित किया। शैफाली ने बैटिंग में सर्वाधिक 19 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी 15 रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति ने 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
इस तरह से भारत ने जीत की ओर बढ़ रहे बांग्लादेश को 20 ओवर में महज 87 रनों पर सीमित कर दिया। शैफाली को अंतिम ओवर में डिफेंड करने के लिए 9 रन मिले थे। उन्होंने ये काम कर दिखाया।
इस ओवर में ना केवल तीन विकेट गेंदबाज के खाते में गए बल्कि एक खिलाड़ी रन आउट भी हुईं। यानी कुल चार विकेट गिरे। आईसीसी ने भी शैफाली वर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।
भारत आर्मी कहती है, लड़कियों ने अपने कम स्कोर को स्टाइल में डिफेंड किया और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें- कैसा रहा था टीम इंडिया का परफॉरमेंस, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में पिछली बार खेला था भारत
विजडन इंडिया ने शैफाली में तारीफ में कुछ ये कहा है-
दीप्ति शर्मा को 4 ओवर में 12 रन के जादुई स्पैल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है-
दिल्ली कैपिटल्स ने भी शैफाली और दीप्ति की तारीफ की है-
अब तीसरा टी20 मुकाबला 13 जुलाई को ढाका में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी जो आईसीसी चैम्पियनशिप के तरत खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications