भारतीय टीम WTC फाइनल में इस तरह पहुंचेगी, श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट का रिजल्ट अहम

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच भी टेस्ट सीरीज चल रही है, कीवी टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है और पांचवें दिन का खेल बाकी है।

Indian Team

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने चौथे दिन के खेल में बेहतरीन बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने मेहमान टीम को बल्ले से करारा जवाब दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है लेकिन भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट में जीत हासिल करते हुए फाइनल का रास्ता तय करना चाहेगी। अहमदाबाद टेस्ट अगर ड्रॉ हो जाता है तो भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की स्थिति साफ नहीं हो पाएगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहे मैच पर काफी कुछ निर्भर करता है।

सवा तीन साल का सूखा समाप्त, क्रिकेट जगत पर छाई विराट कोहली के 28वें टेस्ट शतक की खुमारी
न्यूजीलैंड और श्रीलंका टेस्ट का परिणाम अहम

न्यूजीलैंड को श्रीलंका ने क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में 285 रनों का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 28 रनों का स्कोर बनाया है और उनको जीतने के लिए 257 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड की टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो उनको सीरीज में न केवल लीड मिल जाएगी, बल्कि श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगी।

श्रीलंका के लिए चीजें मुश्किल है

श्रीलंका टीम फाइनल में तभी पहुंच सकती है जब वे न्यूजीलैंड को दोनों टेस्ट मैचों में हरा दे। क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच अगर ड्रॉ हो जाता है तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। अगर टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट मैच जीत जाती है तो उनके पॉइंट परसेंटेज 62.5 हो जाएंगे। हारने की स्थिति में पॉइंट परसेंट 56.9 पर आ जाएंगे और श्रीलंका की टीम फिलहाल 53.33 परसेंटेज पर है।

भारतीय टीम भी हो सकती है बाहर

अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है, तो उनके पॉइंट परसेंट 61.1 होंगे। अगर अहमदाबाद में भारतीय टीम जीतने में नाकाम रहती है या मुकाबला हार जाती है अथवा यह ड्रॉ हो जाता है तो श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्थिति में भारतीय टीम बाहर हो जाएगी।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Virat Kohli ने Ahmedabad Test में ठोका शतक, 3 साल का सूखा किया समाप्त | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+