सवा तीन साल का सूखा समाप्त, क्रिकेट जगत पर छाई विराट कोहली के 28वें टेस्ट शतक की खुमारी
Virat Kohli Century: विराट कोहली कोहली ने 22 नवंबर 2019 में टेस्ट मैच क्रिकेट में शतक लगाया था। इसके साथ ही कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 इंटरनेशनल शतक पूरे कर लिए हैं और 3 तीन साल 3 महीने का सूखा खत्म हुआ।

IND vs AUS: भारत के क्लासिक बल्लेबाज विराट कोहली ने सवा तीन साल का शतक का सूखा समाप्त कर दिया है। कोहली ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को घरेलू फैंस के सामने टेस्ट करियर का 28वां शतक (Virat Kohli 28th Test Century) लगाया। कोहली की पारी धीमी लेकिन ठोस रही जिसने उनके जुझारूपन को फिर से सामने लाकर पेश किया। कोहली इस पूरी सीरीज में जो शतक ढूंढ रहे थे वह उनको चौथे मैच में मिला और इसी के साथ उन्होंने अब एशिया कप में शतकीय वापसी करने के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगा दी है।
ये सेंचुरियां भी बहुत अजीबोगरीब तरीके से आई क्योंकि सबसे पहली वाली टी20 फॉर्मेट में बनी जहां शतक लगाना सबसे चुनौतीपूर्ण है। फिर वनडे में बनी और जिस टेस्ट फॉर्मेट में सबसे पहले उनकी शतकीय वापसी का इंतजार तीन साल से ज्यादा समय से था वह सबसे बाद में आई। कहना होगा कोहली की ताजा पारी बहुत ही अलग रही। वे सीरीज की रैंक टर्नर पिचों पर कुछ बढ़िया अंदाज शुरू से दिखा रहे थे लेकिन पारी को बढ़ा नहीं कर पा रहे थे। कोहली ने 241 गेंदों पर ये टेस्ट शतक पूरा किया और सिर्फ पांच ही बाउंड्री उनके बल्ले से आई जो उनकी जीवटता को दिखाता है।
इससे पहले कोहली ने 22 नवंबर 2019 में टेस्ट मैच क्रिकेट में शतक लगाया था। इसके साथ ही कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 इंटरनेशनल शतक पूरे कर लिए हैं। आईसीसी ने फोटो की एक सीरीज लगाकर कोहली की हाई कॉन्ट्रास्ट इमेज शेयर की हैं जो इस अद्भुत पल को बयान करती हैं-
स्मिथ पीछे से तालियां बजा रहे हैं-
RCB ने कहा- 1205 दिनों का इंतजार खत्म
VIDEO में देखिए ये पल-
महाकाल ने पूरी कर दी इच्छा!
सेंचुरी का अमृत महोत्सव!
कोहली ने शतक के बाद फिर गले में पड़ी रिंग चूमी-












Click it and Unblock the Notifications