ICC के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम अब तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर काबिज है। भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।

Indian Team

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को उसका जबरदस्त फायदा हुआ है। दरअसल, टीम इंडिया अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन पर पहुंच गई है। भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। इसी के साथ भारत अब तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर आ गया है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम एक ही समय पर तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज है।

रोहित और हार्दिक की कप्तानी को सलाम

भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक पल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की संयुक्त कप्तानी की बदौलत आया है। जी हां, पांड्या ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम को पहले स्थान पर पहुंचाया था तो वहीं अब रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट जीतने के बाद भारत को टेस्ट में पहले स्थान पर पहुंचाया है। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट के अंदर एक ही समय पर टॉप पोजिशन पर काबिज है।

ऑस्ट्रेलिया खिसकी दूसरे स्थान पर

आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट में 115 प्वॉइंट के साथ पहले पायदान पर आ गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 4 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 106 अंक के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 100 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। आपको बता दें कि भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसमें भारत ने पहला मैच जीत लिया है। अगर भारत यह सीरीज अपने नाम कर लेता या फिर ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्विप कर देता है तो भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में बहुत आगे निकल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+