IND vs WI: वेस्टइंडीज पहुंची भारतीय टीम में नजर नहीं आए केएल राहुल, टी20 सीरीज खेलने पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली, 26 जुलाई: 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है। टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से होगा वहीं आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के जरिए भारतीय टीम इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप की तैयारियां भी करेगी। इस सीरीज में टीम को अपने खिलाड़ियों को परखने का मौका मिल जाएगा। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भारतीय टीम के त्रिनिदाद पहुंचने का वीडियो शेयर किया है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, विकेटकीपर ऋषभ पंत, स्पिन कुलदीप यादव और स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नजर आ रहे हैं। हालांकि, टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 27 जुलाई को खेलना है। यह मैच क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद ने शाम 7 बजे शुरू होगा।

केएल राहुल नहीं आए नजर

केएल राहुल नहीं आए नजर

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में टी20 सीरीज में उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। केएल राहुल कुछ दिनों पहले ही ग्रोइन इंजरी कराकर जर्मनी से लौटे थे। इस इंजरी के चलते वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज से बाहर हो गए थे। राहुल को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन उनके बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। सर्जरी से लौटने के बाद से ही राहुल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। हालांकि, 21 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। केएल राहुल और कुलदीप यादव का सिलेक्शन फिटनेस पर निर्भर करता है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 29 जुलाई को ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टी20 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में, तीसरा टी20 2 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में, चौथा टी20 6 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में और आखिरी टी20 7 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

पहला मैच- 29 जुलाई
दूसरा मैच- 01 अगस्त
तीसरा मैच- 02 अगस्त
चौथा मैच- 06 अगस्त
पांचवां मैच- 07 अगस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+