इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ने भारत को बताया टी20 का असली 'पावरहाउस', कहा- यह टीम किसी को भी हरा सकती है

नई दिल्ली, जुलाई 10। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भी अब इंप्रेस हो गए हैं। एजबेस्टन में टेस्ट मैच हारने के बाद टी20 सीरीज में भारत ने जिस अंदाज में वापसी की है, उसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एशले जाइल्स ने टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट का असली 'पावरहाउस' बताया है। उन्होंने कहा कि टी20 फॉर्मेट में मौजूदा भारतीय टीम एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ के साथ किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।

Indian cricket Team

क्या कहा एशले जाइल्स ने ?

एशले जाइल्स ने एक इंटरव्यू में कहा है कि टीम इंडिया इस वक्त उपर से लेकर नीचे तक काफी मजबूत टीम नजर आती है, असल में टी20 फॉर्मेट के अंदर असली पावरहाउस भारतीय टीम है। जाइल्स ने कहा कि अगर आप पहले टी20 इंटरनेशनल से दूसरे मैच में हुए बदलाव को देखोगो तो पता चलता है कि आप पहले मैच वाली टीम को भी खिला सकते थे, जिससे कि रिजल्ट वैसा ही आता।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर होने के बाद टी20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। वहीं रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड का क्लीन स्विप करने की कोशिश रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+