टेस्ट, वनडे, टी20 तीनों में नंबर 1, टीम इंडिया ने ICC रैंकिंग में रच दिया बड़ा इतिहास

ICC ODI Rankings: भारत ने मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल आकर लिया। मुकाबला समाप्त होने के बाद आईसीसी ने इसका ऐलान किया। टीम इंडिया ने रैंकिंग में पाकिस्तान को बाहर कर पहला स्थान हासिल किया है।

एक और खास बात यह भी है कि भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में नम्बर एक टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय टीम दूसरी टीम है जिसने यह ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल किया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम भी तीनों फ़ॉर्मेट में एक साथ नम्बर एक टीम रही है।

indian team

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम नम्बर एक पर काबिज थी। भारत और पाक दोनों के 115 अंक थे। ऑस्ट्रेलिया 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नम्बर दो टीम थी। मुकाबले के बाद स्थिति एकदम बदल गई। टीम इंडिया के अब 116 अंक है। पाकिस्तान के 115 और ऑस्ट्रेलिया के 111 अंक है।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं और टी20 प्रारूप में 264 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे में भारतीय टीम ने 116 रेटिंग अंक हासिल किये हैं। इस तरह टीम इंडिया ने हर प्रारूप में अपना दबदबा कायम किया है। एशिया कप में जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम आगे थी लेकिन अब पीछे हो गई है।

मोहाली एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रन बनाकर आउट हो गई। शमी ने भारत के लिए 5 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 281 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए गिल और गायकवाड़ ने ओपन करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली। इन दोनों के बाद टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जमाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+