RCB vs KKR: आरसीबी के लिये डुप्लेसिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें बुधवार को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच में जहां केकेआर की टीम चेन्नई को हराकर पहुंची है तो वहीं पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इसी मैदान पर अपना पिछला मैच खेलते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन इसके बावजूद उसके गेंदबाज स्कोर को बचा पाने में नाकाम रहे थे।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

इस मैदान पर खेले गये पिछले मैच की बात करें तो यहां पर 39 ओवर्स के अंदर 27 छक्के और 19 चौकों के दम पर 413 रन देखने को मिले थे। वहीं आज के मैच में भी इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। हालांकि पिच बदलने की वजह से मैदान का एक छोर छोटा हो गया है तो बल्लेबाज उसका फायदा उठाते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IPL 2022: हर टीम का वो युवा खिलाड़ी जिसने ओपनिंग मैच में छोड़ी छाप, बनायी खास पहचान

आरसीबी ने जीता टॉस, दूसरी पारी में मुश्किल होगी गेंदबाजी

आरसीबी ने जीता टॉस, दूसरी पारी में मुश्किल होगी गेंदबाजी

वहीं पिच सूखी होने की वजह से स्पिनर्स को पहली पारी के दौरान मदद मिलना तय नजर आ रहा है। इसके साथ ही मुंबई में गर्मी ज्यादा होने की वजह से दूसरी पारी के दौरान ओस का पड़ना तय है, तो दूसरी पारी में स्पिनर्स और पेसर्स के लिये गेंदबाजी कर पाना आसान नहीं होगा। इसी को देखते हुए जब आरसीबी की टीम के लिये डुप्लेसिस ने टॉस जीता तो रनों का पीछा करने का फैसला किया।

टिम साउथी की हुई केकेआर में वापसी

टिम साउथी की हुई केकेआर में वापसी

डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और पिच रिपोर्ट के तहत जो परिस्थितियां हैं उसी का हवाला दिया। वहीं केकेआर के लिये श्रेयस अय्यर ने भी बल्लेबाजी की ही बात करते हुए कहा कि अगर हम टॉस जीत पाते तो हम भी गेंदबाजी करने जाते। जहां आरसीबी की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं पर केकेआर की टीम ने एक बदलाव करते हुए शिवम मावी की जगह टिम साउथी को मौका दिया है। जब बदलाव को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हमने इस मैच में अनुभव को तरजीह दी है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

केकेआर की प्लेइंग XI: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (wk), सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी की प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (c), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (wk), शेरफेन रदरफोर्ड, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+