Virender Sehwag: सहवाग ने अपनी आखिरी पोस्ट में पत्नी को लेकर क्या कहा? खुलकर बयां किए थे जज्बात
Virender Sehwag Aarti Ahlawat: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरों के बीच अब क्रिकेट जगत से एक और दिग्गज के अपनी पत्नी से अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। अब रिपोर्ट हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती अहलावत से 20 साल की शादी के बाद रास्ते अलग कर सकते हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने आखिरी बार अपनी पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर 2023 में पोस्ट किया था। 28 अप्रैल को उन्होंने दुबई से एक फोटो शेयर की थी, जिसका कैप्शन था, 'जीने और सपने देखने के बीच कहीं और हैशटैग 'हैप्पी वाइफ हैप्पी लाइफ' का इस्तेमाल किया। पिछले साल उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई। इससे पहले सहवाग अक्सर आरती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन फिर अचानक ये सिलसिला थम सा गया।

सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
सहवाग और आरती ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, हालांकि आरती ने अभी भी अपनी प्रोफ़ाइल में सहवाग का नाम बरकरार रखा है। पारिवारिक संबंधों के कारण यह कपल बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं, आरती की मौसी की शादी सहवाग के परिवार में हुई थी। वीरू के परिवार के शुरुआती विरोध के बावजूद, उन्होंने 17 साल की जान-पहचान के बाद शादी को स्वीकार कर लिया।
वीरेंद्र और आरती के कितने बच्चे हैं?
वीरेंद्र और आरती के दो बच्चे हैं - आर्यवीर (2007 में पैदा हुए) और वेदांत (2010 में पैदा हुए)। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार 2004 में शादी करने वाला यह कपल कई महीनों से अलग रह रहा है।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से की जाती है। टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है और वे इस फॉर्मेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इसके अलावा, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाकर एक कप्तान के रूप में वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।












Click it and Unblock the Notifications