ऋद्धिमान साहा के पक्ष में आया भारतीय क्रिकेटर संघ, कहा- जो हुआ वो सही नहीं है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) ने मंगलवार को एक बयान जारी किया और संस्था ने एक पत्रकार द्वारा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भेजे गए धमकी भरे संदेश की निंदा की। बीसीसीआई अब मुद्दे की जांच करेगा जिसकी आईसीए ने प्रशंसा की है। आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ​​ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि मीडिया हमारे खेल और खिलाड़ियों दोनों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन साहा के मामले में जो हुआ है वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम संबंधित प्रेस संगठनों से भी इस मामले को उठाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि ऐसी चीजें दोबारा न हों।''

Indian Cricketers Association

साहा को श्रीलंका के लिए टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद साहा ने ट्विटर पर बताया कि कैसे एक सम्मानित पत्रकार ने एक इंटरव्यू के लिए उनसे संपर्क किया और कैसे संदेश जल्द ही धमकी देने वाले बन गए। आईसीए सचिव हितेश मजूमदार ने कहा, "हम मुद्दा उठाएंगे। इस समय साहा को हमारा पूरा समर्थन है। किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की धमकी नहीं दी जानी चाहिए। चाहे वो मीडिया से हो या किसी से भी। हम मीडिया से भी साहा के समर्थन में आने का आग्रह करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि इस तरह के मुद्दे फिर से सामने न आएं। एक खिलाड़ी और मीडिया के बीच कोई भी बातचीत हमेशा स्वैच्छिक होनी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- सीनियर भारतीय खिलाड़ी की इच्छा, अजीत आगरकर बनें वर्ल्ड कप 2023 तक गेंदबाजी कोच

अपने ट्वीट में साहा ने कहा था, "भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदानों के बाद यह एक तथाकथित 'आदरणीय' पत्रकार से मेरा सामना होता है। यही वह जगह है जहां पत्रकारिता चली गई है।" साहा ने हाल ही में कहा था कि उन्हें द्रविड़ ने कहा था कि टीम प्रबंधन किसी युवा खिलाड़ी को मौके देना चाहता है। साथ ही उनसे यह कहा गया कि अगर वह कोई और फैसला लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं इसके बाद फिर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऋद्धिमान साहा के साथ बातचीत की थी, जहां उन्होंने उन्हें बताया कि प्रबंधन एक युवा विकेटकीपर को तैयार करना चाहता है और बंगाल के क्रिकेटर के लिए समय समाप्त हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+