Hardik Pandya: अब कभी एक नहीं हो पाएंगे हार्दिक और नताशा? तलाक की अफवाहों के बीच आया सबसे बड़ा अपडेट

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन को लेकर जितने सुर्खियों में हैं, उतने ही अपनी पत्नी से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के अलग होने की खबरें जब से सामने आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों की भरमार है।

इस बीच सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का कहना है कि लोग दूसरों को जज करने में बहुत जल्दी करते हैं। वह लोगों से 'कम जजमेंटल और अधिक सहानुभूतिपूर्ण' होने का आग्रह करती नजर आई हैं। नताशा ने अपनी नई इंस्टा स्टोरी के साथ ये बात भी कहीं न कहीं स्पष्ट कर दी है कि फिलहाल दोनों के बीच कोई अच्छी खबर आने की कोई उम्मीद नहीं है।

natasa stankovic

नताशा ने लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में कही ये बात
नताशा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में कॉफी पीते हुए कहा कि, 'मैं यहां बैठकर अपनी कॉफी पी रही हूं, बस एक बेतरतीब विचार आया कि लोग कितनी जल्दी जजमेंटल हो जाते हैं,' उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर हम किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जो अपने चरित्र से हटकर काम कर रहा है, तो हम धीमे नहीं पड़ते, हम उसका निरीक्षण नहीं करते, और हमारे पास कोई सहानुभूति नहीं होती। हम सीधे जजमेंटल हो जाते हैं।'

लोगों से की धैर्य रखने की अपील
हार्दिक की पत्नी ने आगे कहा कि, 'हमें नहीं पता कि क्या हुआ है, पूरी बात, पूरा मामला, पूरी स्थिति के पीछे क्या है। इसलिए, आइए कम जजमेंटल बनें, थोड़ा ध्यान से चीजों को देखें, अधिक सहानुभूति रखें और लोगों के साथ धैर्य रखें।'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नताशा
नताशा ने इससे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, 'जब भी हम कुछ परिस्थितियों से गुज़र रहे होते हैं, तो हम निराश, दुखी और अक्सर खो जाते हैं। भगवान आपके साथ हैं। आप अभी जिस स्थिति से गुज़र रहे हैं, उससे वह हैरान नहीं है क्योंकि उसके पास पहले से ही एक योजना है। वह आपको कभी नहीं छोड़ेगा या त्यागेगा।'

ये भी पढ़ें- 'अपना बनाकर मुझे,' क्या अकेली पड़ गई हैं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां? खुलेआम कही दिल की बात

हार्दिक और नताशा के तलाक की अफवाह कैसे शुरू हुई
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाह रेडिट पोस्ट से शुरू हुई, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से क्रिकेटर का सरनेम हटा दिया है, और यहां से ये अफवाह लगातार बढ़ती चली गई। पंड्या ने 31 मई, 2020 को स्टैनकोविक से शादी की। इस कपल ने उसी साल 30 जुलाई को अपने पहले बच्चे अगस्त्य का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+