एशिया कप के बाद क्या T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुए रवींद्र जडेजा! सेलेक्टर्स जल्द लेंगे फैसला

भारत और पाकिस्तान एशिया कप सुपर 4 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, 3 सितंबर। भारत और पाकिस्तान एशिया कप सुपर 4 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनका टीम से बाहर होना भारत की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

जडेजा की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें

जडेजा की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें

टी20 वर्ल्ड कप करीब है और ऐसे में रवींद्र जडेजा ने चयनकर्ताओं की चिंताएं भी बढ़ा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ जडेजा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की पारी खेली थी। गेंद से भी उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रोकने का काम किया था। रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी पिछले कुछ सालों में बेहतर हुई है और अब जब टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत पड़ने वाली है तो वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जडेजा को इस चोट से निकलने में लंबा वक्त लग सकता है।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर

रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वक्त से अपनी चोट के कारण लगातार टीम से बाहर होते रहे हैं। यह वही चोट है जो उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर लगी थी। यह उनका दाहिना घुटना है जो लगातार उनकी परेशानी को बढ़ा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए केवल 45 दिन शेष हैं, चयनकर्ता मेगा इवेंट के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। भारत में होने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से भी जडेजा बाहर हो गए हैं।

T20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं आएंगे नजर

T20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि टी20 विश्व कप के लिए अभी भी समय है। वह दुबई से वापस आएंगे और चोट से रिकवरी करने का भरपूर प्रयास करेंगे। एशिया कप के बाद होने वाली चयन बैठक से पहले हमें जडेजा की फिटनेस पर रिपोर्ट मिलेगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनका टी-20 वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल लग रहा है।

जल्द होगा टीमों का ऐलान

जल्द होगा टीमों का ऐलान

भारतीय चयनकर्ता अगले हफ्ते मुंबई में एक नहीं बल्कि चार सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा चयनकर्ताओं को दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे टीम भी चुननी होगी। उम्मीद है कि इसी बैठक के दौरान वे टी20 विश्व कप टीम का चयन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि हां, दोनों टीमों की घोषणा अगले हफ्ते की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+