Women Asia Cup: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की दमदार बल्लेबाजी, भारत ने बांग्लादेश को 59 रनों से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम वापस जीत की पटरी पर लौट चुकी है।
Womens Asia Cup T20 2022, India Women vs Bangladesh Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम वापस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारत ने दमदार वापसी करते हुए यह जीत हासिल की है। भारत ने इस मुकाबले को 59 रनों से अपने नाम किया।

भारत को 59 रनों से मिली जीत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था। हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफलता हासिल की। 160 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी।
Recommended Video

शेफाली वर्मा और मंधाना का चला बल्ला
पिछले मैच में फ्लॉप रही स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में कमाल की वापसी की। उन्होंने महज 38 गेंदों में 47 रन जोड़े, लेकिन वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गई और रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं। दूसरी छोर पर शेफाली वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 55 के स्कोर पर वह भी आउट हो गई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 96 रन की साझेदारी कर टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया।

बांग्लादेश ने बनाए महज 100 रन
फॉर्म में चल रही जेमिमा ने 24 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। जबकि ऋचा घोष सिर्फ 4, किरण नवगिरे 0 और दीप्ती शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गई। 160 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी रही। मुर्शिदा खातून और फरगना हक ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम के बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं ठहर सके। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 100 रन ही बना सकी।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
भारतः स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
बांग्लादेश: मुर्शिदा खातून, फरगना हक, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, लता मंडल, फहीमा खातून, रुमाना अहमद, नाहिदा अख्तर, सलमा खातून, फरिहा तृस्ना, शांजीदा अख्तर।












Click it and Unblock the Notifications