IND-W vs AUS-W: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs AUS, 1st ODI Match, Weather And Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज गुरुवार, 28 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट।
टेस्ट सीरीज में मिली जीत के बाद अब वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज भी जल्दी जीतने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि वे साल का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे।

Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल जाते हैं। ये पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव है। इसके अलावा स्टेडियम की सीमाएं छोटी होने के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। हालांकि, ये पिच स्पिनरों के लिए भी कुछ हद तक फायदेमंद है। यहां पहली पारी का औसत स्कोरिंग दूसरी पारी की तुलना में अधिक है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को महत्वपूर्ण लाभ मिलता है।
Mumbai Weather Report: मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मुंबई में 28 दिसंबर को ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना दो फीसदी कम रहेगी। दिन के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है, जबकि रात में यह 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यहां हवाएं 10 किमी/घंटा से 15 किमी/घंटा की गति से चलने का अनुमान है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच की फुल स्क्वाड
भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।
ऑस्ट्रेलिया- डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया गोदाम।












Click it and Unblock the Notifications