'क्वीन ऑफ क्रिकेट स्मृति मंधाना किसी सुपरवुमन से कम नहीं', ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोक भारत ने रचा इतिहास
India Women vs Australia Women, 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 11 दिसंबर यानी रविवार रात को एक यादगार जीत हासिल की। इस जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा।

India Women vs Australia Women, 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने दमदार जीत हासिल की। सुपरओवर तक पहुंचे इस रोमांचक मुकाबले को भारत ने अपने नाम किया। पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों के बीच खेला गया सीरीज का दूसरा मुकाबला यादगार रहा।
मंधाना ने किया बल्ले से कमाल
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की पारी खेली। मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंद पर 79 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाया। इसके अलावा मंधाना ने सुपर ओवर में 3 गेंद में नाबाद 13 रन बनाए। सुपर ओवर में टीम इंडिया ने 4 रन से जीत हासिल की। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना सकी।
भारतीय दिग्गजों ने जीत पर जाहिर की खुशी
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी, मिताली राज के अलावा दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और मुनाफ पटेल ने भारत की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की। वहीं क्रिकेट फैंस भी मंधाना की पारी को क्वीन ऑफ क्रिकेट कह रहे हैं। इसके अलावा एक फैन अपने बैनर पर लिखा कि जब हमारे पास स्मृति मंधाना है तो फिर हमें सुपरवुमन की क्या जरूरत।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भी इतने रन ही बनाए थे। जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया और इसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 16 मैचों में जीत हासिल की थी। लेकिन भारत ने रविवार रात उनके विजयरथ को रोकने का कारनामा किया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications