जसप्रीत बुमराह की पर्सनैलिटी को मिस करेगी टीम, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले राहुल द्रविड़ ने कही बात

India will miss Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की T20 वर्ल्ड कप में अनुपस्थिति एक बड़ा झटका है। द्रविड़ मानते हैं कि तेज गेंदबाज की पर्सनैलिटी टीम मिस करेगी। राहुल द्रविड़ इस बात का जवाब पक्के तौर पर नहीं दे पाए हैं कि जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट अभी वर्ल्ड कप में कौन होने जा रहा है। जसप्रीत बुमराह आधिकारिक तौर पर अपनी कमर की चोट के चलते महा प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

India will miss Jasprit Bumrah in T20 World Cup 2022, Rahul Dravid

ऑस्ट्रेलिया में बुमराह का रोल अलग ही होता

भारत ने उनके बिना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बुमराह की जरूरत कुछ अलग ही लेवल पर होती। बीसीसीआई बड़ी शिद्दत से चाहता था कि बुमराह टीम का हिस्सा बनें। इस वजह से उन्होंने बुमराह की चोट के तुरंत बाद उनको आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया था बल्कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जांच के लिए भेज दिया था लेकिन वहां पर रिपोर्ट आने के बाद चयनकर्ताओं को इस तेज गेंदबाज को बाहर करने का ही फैसला लेना पड़ा।

6 अक्टूबर को रवाना होगी टीम

एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल रही होगी तो वही शिखर धवन की अगुवाई में दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत कर रही होगी। टीम इंडिया जाएगी और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने की कोशिश करेगी।

बुमराह की पर्सनैलिटी को मिस किया जाएगा

राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद कहा कि, बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ा झटका है, वे एक महान खिलाड़ी रहे हैं लेकिन ऐसी चीजें हो जाती हैं। यह किसी और के लिए आगे बढ़ने का अवसर भी है। इस ग्रुप में बुमराह की पर्सनैलिटी को मिस किया जाएगा।

India will miss Jasprit Bumrah in T20 World Cup 2022, Rahul Dravid

मोहम्मद शमी बुमराह को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे

भारतीय टीम यह बात तो साफ कर चुकी है कि जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा ऑस्ट्रेलिया में जाकर वहां की परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद ही जाएगी। माना जा रहा है कि इस रेस में सबसे आगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी है जो दीपक चाहर के साथ स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं। मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही इंटरनेशनल घरेलू सीरीज के लिए लिया गया था लेकिन कोविड-19 के चलते उनको बाहर रहना पड़ा।

'विराट कोहली नहीं हैं भारत के महानतम कप्तान', पूर्व कैरेबियाई पेसर ने बताया कहां खा गए मात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+