IND vs WI 1st T20I में फैंटेसी इलेवन का महामुकाबला: कौन हैं वो खिलाड़ी, जो आपको जीता सकते हैं?
IND vs WI T20 Fantasy Tips: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फैंटेसी इलेवन के पसंदीदा लोगों के लिए बढ़िया मौका है। दोनों ही टीमों के पास बड़े हिटर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हिट एंड मिस टाइप के भी हैं, जो फैंटेसी टीम में और दिलचस्प एलीमेंट जोड़ देते हैं।
जिनको ये गेम खेलने का शौक है, उनके लिए दोनों टीमों के बेस्ट फैंटेसी इलेवन की जानकारी दी जा रही है, जहां दो ऑलराउंडर, तीन बैटर, दो कीपर और बाकी सभी गेंदबाज हैं।

बल्लेबाज-
शुभमन गिल- युवा सितारा पिछले मैच में बढ़िया पारी खेलकर आ रहा है और 2022 से टी20 में 47 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर चुका है।
सूर्यकुमार यादव- दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं और साथ ही ऐसे एकमात्र भी, जिनका 40 प्लस का औसत और 150 से ज्यादा का स्ट्राइक है (टी20 इंटरनेशनल)
ब्रेडन किंग- ये खिलाड़ी कैरिबयन प्रीमियर लीग का सितारा है जहां इसने सबसे ज्यादा स्कोर बनाया था।
विकेटकीपर-
ईशान किशन- धुआंधार फॉर्म में चल रहे किशन इस दौरे पर लगातार चार पचासे ठोक चुके हैं। उनके नाम और भी आने बाकी हैं।
निकोलस पूरन- ये खिलाड़ी भारत के लिए वास्तविक खतरा हो सकता है जो हाल में ही मेजर लीग क्रिकेट में अपनी टीम को जिताने के लिए फाइनल में प्रचंड शतक लगाकर आ रहा है।
ऑलराउंडर-
हार्दिक पांड्या- भारत के कप्तान ने पिछले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी को मांज लिया है। वे कैरेबियन हालातों में ढल चुके हैं।
काइल मेयर्स- टी20 में ये खिलाड़ी हिट एंड मिस है, जो चला तो गेंद व बल्ले दोनों से कमाल करके देगा।
ये भी पढ़ें- जेसन होल्डर की डबल मुसीबत, हार्दिक पांड्या की गेंदों से बचे, तो सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिटेंगे!
गेंदबाजी-
युजवेंद्र चहल- वनडे सीरीज में मौका ना पाए इस स्पिनर ने आईपीएल 2023 में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। एक बार फिर टी20 की बारी है।
रोमारियो शेफर्ड- ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बता चुका है, कि क्या कर सकता है।
अर्शदीप सिंह- पिछली 6 टी20 पारियों में 12 विकेट निकाल चुके हैं।
अकील होसैन- ये बाए हाथ के स्पिनर हैं, जो दाए हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications