जेसन होल्डर की डबल मुसीबत, हार्दिक पांड्या की गेंदों से बचे, तो सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिटेंगे!

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आगाज ब्रायन लारा स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मैच त्रिनिदाद में होगा और टेस्ट व वनडे सीरीज के बाद दर्शकों के लिए फटाफट क्रिकेट की डोज की नई शुरुआत होगी।

इस मुकाबले में कुछ अच्छे मैच-अप देखने के लिए मिलेंगे लेकिन सबसे दिलचस्प मामला वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर का है, जो बहुत अच्छे ऑलराउंडर हैं, लेकिन भारत के दो स्टार खिलाड़ियों के सामने फीके पड़ जाते हैं।

Jason Holder

होल्डर जब गेंदबाजी करते हैं, तो सूर्यकुमार यादव उनकी गेंदों को मैदान के 360 डिग्री एंगल पर धूनते हुए चारो और शॉट्स लगाते हैं। होल्डर ने सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में 39 गेंद फेंकी हैं, जिसमें स्काई सिर्फ एक बार आउट हुए हैं और उन्होंने 70 रन ठोक दिए हैं।

ये भी पढ़ें- इस गेंदबाज के सामने पूरी तरह फेल हैं वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान, क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी इस स्पिनर को जगह?

यादव ने होल्डर पर 8 चौके और 2 छक्के बरसाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 179.48 का रहा है, जिसमें डॉट बॉल का प्रतिशत 23.08 का रहा है। होल्डर की समस्या यह है कि अगर वे गेंदबाजी के दौरान सूर्यकुमार यादव से बच गए तो हार्दिक पांड्या की गेंदों के सामने पस्त हो सकते हैं।

जब होल्डर बैटिंग पर आते हैं तो इस फॉर्मेट में उन्होंने हार्दिक की 24 गेंदों का सामना किया है, जिसमें रन तो 29 बने हैं, पर तीन बार वे आउट हुए हैं। हार्दिक जिस तरह से शानदार बॉलिंग कर रहे हैं, उसके हिसाब से होल्डर पर खतरा तय है। होल्डर हार्दिक की 41 प्रतिशत डॉट गेंद भी खेलते हैं।

हार्दिक पांड्या आज जहां कप्तान के तौर पर उतरेंगे, तो सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज के तौर पर प्रतिष्ठित हैं। होल्डर फिलहाल एक ऑलराउंडर के तौर पर पहले की तुलना में एक हल्के-फुल्के 'लीन पैच' से गुजर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+