IND vs WI: रोस्टन चेज के हाथों की कठपुतली बनें ईशान किशन, आखिरी मैच में भी नहीं उठा सके फायदा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी है। सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वहीं भारतीय टीम को एक बार फिर ओस से प्रभावित पिच पर रनों का बचाव करने का मुश्किल काम करना है।

IND vs WI
Photo Credit: BCCI/Twitter

ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज और भारत की टीमें 4-4 बदलाव के साथ उतरी हैं, जहां पर भारतीय टीम के लिये इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 महीने बाद वापसी की है, तो वहीं पर आवेश खान को डेब्यू का मौका मिला है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को पहले ही बायोबबल से छुट्टी दे दी थी, तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में हेडेन वाल्श, फैबिएन एलेन, डॉमिनिक ड्रेक्स और शाई होप को खेलने का मौका दिया है।

और पढ़ें: 'हमें किसे चुनना है ये आप नहीं बतायेंगे', हार्दिक को लेकर पत्रकार ने पूछा सवाल तो भड़क गये चेतन शर्मा

गायकवाड़ और किशन ने किया पारी का आगाज

गायकवाड़ और किशन ने किया पारी का आगाज

भारतीय टीम के लिये इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने पहले विकेट के लिये सिर्फ 10 रन ही जोड़े। श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल डेब्यू करने वाले झतुराज गायकवाड़ के लिये वापसी कुछ खास नहीं रही और उन्होंने 8 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया और जेसन होल्डर की गेंद पर कैच थमाकर वापस लौट गये। फैन्स को गायकवाड़ से जिस तरह से उम्मीद थी वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

चेज के हाथों की कठपुतली बने ईशान किशन

चेज के हाथों की कठपुतली बने ईशान किशन

महज 10 रन पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिये ईशान किशन (34) और श्रेयस अय्यर (25) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये अगले 6 ओवर में 53 रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों खिलाड़ी शानदार तरीके से खेलकर पारी को बढ़ा रहे थे, लेकिन हेडेन वाल्श ने अय्यर का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ दिया। इस साझेदारी के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 4-4 चौके लगाये। वहीं अय्यर के आउट होने के बाद रोस्टन चेज ने एक बार फिर से अपनी फिरकी पर ईशान किशन को घुमाया और बोल्ड मारकर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। 5 चौके की मदद से 34 रन पर खेल रहे ईशान किशन अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन सीरीज में दूसरी बार रोस्टन चेज का शिकार बनें। सीरीज के पहले मैच में भी रोस्टन चेज ने उन्हें अपनी गेंद पर आउट किया था तो वहीं पर दूसरे मैच में वो कॉट्रेल की गेंद का शिकार बने थे।

9 साल बाद मध्यक्रम में खेलने उतरे रोहित शर्मा

9 साल बाद मध्यक्रम में खेलने उतरे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में अपने नियमित स्थान पर खेलने नहीं उतरे और जब ईशान किशन आउट हुए तो छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का आगाज करने वाले रोहित शर्मा ने साल 2013 में पारी का आगाज करना शुरू किया और तब से लेकर अब तक इस प्रारूप में कभी भी मध्यक्रम में खेलते नहीं नजर आये, हालांकि इस मैच में वो 9 साल बाद मध्यक्रम में खेलने के लिये उतरे। रोहित शर्मा के लिये यह दांव काम नहीं आया और वो महज 7 रन बनाकर डॉमिनिक ड्रेक्स की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+