IND vs WI: पहले ही दिन हुआ 40 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई, रोहित-जायसवाल की जोड़ी ने किया बड़ा कारनामा
Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal Record: डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। पहली पारी में रन बनाने के मामले में भारत अभी वेस्टइंडीज से 70 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 150 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
रोहित-जायसवाल ने संभाली कमान: इस टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिली। कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत बेहद संभलकर की। वह रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत देने में कामयाब रहे।

टूट गया 40 साल पुराना रिकॉर्ड: पहले टेस्ट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके दो बल्लेबाजों ने इससे पहले साल 1983 में भारत के लिए ओपनिंग की थी। अब 40 साल बाद एक बार फिर मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की है।
मुंबई के लिए खेल चुके हैं क्रिकेट: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ओपनिंग कर चुके हैं। क्रिकेट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मुंबई के लिए ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों ने भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग की हो। रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने अपने करियर में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था। साल 1983 में कराची में इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए ओपनिंग की थी।
ऐसा रहा पहले दिन का हाल: डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 150 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। अश्विन ने पांच विकेट लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 30 और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के पास दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications