IND vs WI: केएल राहुल की फिफ्टी, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया करारा जवाब
IND vs WI: अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो गया, भारतीय टीम के सामने विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज नहीं चल पाए और टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। वेस्टइंडीज की टीम महज 162 के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
इसके बाद भारतीय टीम को पहली पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए। दोनों ने ही थोड़ा समय टिकने के बाद अपने लाजवाब शॉट दिखाए। इस दौरान बारिश की वजह से थोड़ी देर गेम रुका भी रहा, दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने भारत के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की भागीदारी की। जायसवाल अच्छा खेल रहे थे लेकिन एक गेंद को कट करने का प्रयास करते हुए वह 36 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनको जेडन सील्स ने विकेट के पीछे कैच कराया।
IND vs WI: राहुल की फिफ्टी
पहला विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन क्रीज पर आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल एक छोर पर खड़े थे, वह अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। उनका साथ देने के लिए खुद कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आए। दोनों मिलकर दिन की अंतिम गेंद तक टिके, इस दौरान भारत का स्कोर 2 विकेट पर 121 रन था। राहुल ने नाबाद 53 और गिल ने नाबाद 18 रन बनाए।
IND vs WI: भारत के गेंदबाजों का कहर
इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की एक नहीं चली, टॉस जीतकर पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जस्टिस ग्रीव्स रहे, उन्होंने 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 162 के स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए सिराज ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, उनके अलावा बुमराह को 3 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications