IND vs WI: वसीम जाफर ने पहले वनडे के लिए चुनी अपनी टीम, दो लेग स्पिनरों को जगह दी

नई दिल्लीः भारत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ने की तैयारी कर रहा है। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। जाफर की टीम दिलचस्प है क्योंकि यहां पर कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया है जो काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।

India vs West Indies 1st ODI: Wasim Jaffer picks his playing eleven for India

रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के लिए अपनी टीम का चयन करते हुए वसीम जाफर ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को ओपनर बनाया क्योंकि के एल राहुल मैच इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। उसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव थे।

दिलचस्प बात यह है कि ऑलराउंडरों का स्थान वाशिंगटन सुंदर ने लिया जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वसीम जाफर ने युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई के रूप में दो और स्पिनरों को शामिल किया, दोनों लेग स्पिनर हैं। उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर शामिल हैं जो भारत की बल्लेबाजी को भी गहरा करते हैं।

मोहम्मद सिराज जाफर की प्लेइंग इलेवन में तीसरे सीमर हैं। वहीं वसीम जाफर ने भी साफ किया कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

बता दें कि रोहित शर्मा फुल टाइम कप्तान के रूप में 50 ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम को लीड करेंगे। वह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

वसीम जाफर की टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (सी), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम में बदलाव किया है। हाल ही में शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अक्षर पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रिजर्व खिलाड़ी नवदीप सैनी भी कोरोना पॉजिटिव निकले, जिसके बाद मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया गया था। अब बीसीसीआई ने दो नए खिलाड़ी चुने हैं। सीरीज शुरू होने के एक दिन पहले ही शाहरुख खान और ईशान किशन को पहले वनडे के लिए चुन लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+