Ind vs SL: श्रेयस अय्यर ने जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का, मैक्सवेल को पछाड़ बन गए नंबर-1

India vs Sri Lanka, Shreyash Iyer: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए वर्ल्ड कप 2023 अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक जड़ने का काम किया था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अय्यर एक अलग ही लय में नजर आए। श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी।

अय्यर ने जड़ा सबसे लंबा छक्का: श्रीलंका के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान अय्यर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाने का कारनामा किया। तेज गेंदबाज कसुन रजिथा की गेंद पर अय्यर ने 106 मीटर का छक्का जड़ा। यह वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का है। श्रेयस अय्यर के फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका होगा।

Shreyash Iyer 1

टूट गया मैक्सवेल का रिकॉर्ड: अय्यर से पहले यह रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। ग्लेन मैक्सवेल ने 104 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था। नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ने वाले मैक्सवेल ने उसे मुकाबले के दौरान 104 मीटर का छक्का जड़कर वर्ल्ड कप 2023 में सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंचे थे। लेकिन अब इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम टॉप पर आ गया है।

शतक से चूके कोहली: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 11 चौकों की मदद से 94 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। लेकिन वह वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक पूरा करने से चूक गए। विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम पहले ओवर में विकेट गंवाने के बावजूद बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+