IND vs SL: तो क्या शिखर धवन का करियर हो गया खत्म! फ्लॉप प्रदर्शन के बाद हुई टीम से छुट्टी

India vs Sri Lanka, shikhar dhawan: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के वनडे टीम में शिखर धवन जगह नहीं दी गई है। धवन का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ निराशाजनक रहा था।

Shikhar Dhawan

India vs Sri Lanka, shikhar dhawan: भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी-20 सीरीज का आगाज होना है। टी-20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 10 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। मंगलवार यानी 27 दिसंबर देर रात बीसीसीआई ने इन दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम चयन में कई बड़े फैसले लिए हैं। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। जबकि वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

शिखर धवन हुए टीम से बाहर

शिखर धवन हुए टीम से बाहर

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के कप्तान रहे शिखर धवन को वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप प्रदर्शन के बाद टीम से उनकी छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में सवाल यह भी है क्या शिखऱ धवन का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है?

टेस्ट और टी-20 से पहले ही हो चुके हैं बाहर

टेस्ट और टी-20 से पहले ही हो चुके हैं बाहर

शिखऱ धवन भारतीय टीम के टेस्ट और टी-20 टीम का हिस्सा काफी समय से नहीं हैं। वह सिर्फ भारत के लिए एक ही फॉर्मेट वनडे में खेलते थे। ऐसा माना जा रहा था कि धवन अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन टीम से बाहर होने के बाद अब उनके लिए वापसी करना और मुश्किल हो गया है। ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपना कद बढ़ाने का काम किया है।

टी-20 सीरीज में कई बड़े नाम नहीं

टी-20 सीरीज में कई बड़े नाम नहीं

टी20 सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम के लिए कप्तानी करेंगे, वहीं उपकप्तानी की कमान सूर्य़कुमार यादव को सौंपी गई है। श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। शिवम मावी और मुकेश कुमार इस सीरीज के लिए भारत के लिए डेब्यू करते दिखाई दे सकते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर ऑक्शन में पैसों की बारिश देखने को मिली थी।

जानें वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम

जानें वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम

भारत की टी20 टीम- हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुबमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+