IND vs SL: धर्मशाला में रोहित ने बनाया कप्तानी का महारिकॉर्ड, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला गया, जहां पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एक और सीरीज में क्लीन स्वीप कर श्रृंखला को अपने नाम किया। सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसकी पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 16.5 ओवर्स में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। यह भारतीय टीम की लगातार 12वीं टी20 जीत है, जिसके चलते वह टी20 क्रिकेट में लगातार जीत हासिल करनी वाली टीम में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गई है।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा लगातार मैचों में जीत हासिल करने के मामले में अफगानिस्तान और रोमानिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में भी न्यूजीलैंड को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। क्लीन स्वीप के मामले में भारत की यह 8वीं सीरीज रही जिसमें उसने विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया और इस मामले में भी पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर काबिज हो गई है। जहां भारतीय टीम ने इस मैच में जीत के साथ कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किये तो वहीं पर कप्तान रोहित शर्मा ने भी रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है।

और पढ़ें: 'पर्दों में इस गलती को छुपा नहीं सकता भारत', ऐतिहासिक जीत के बावजूद गावस्कर ने जारी की चेतावनी

रोहित ने की असगर अफगान की बराबरी

रोहित ने की असगर अफगान की बराबरी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरते ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया लेकिन जब मैच खत्म हुआ तो उन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार विपक्षी टीमों के क्लीन स्वीप करने के मामले में भी विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में यह लगातार 5वीं टी20 सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है। इसकी वजह से उन्होंने अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान (5 सीरीज) और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (5 सीरीज) की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने नवंबर 2021 में भारतीय टीम की नियमित रूप से कमान संभाली लेकिन वो पहले भी विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके थे।

रोहित शर्मा ने 2017-18 में श्रीलंका, 2018-19 में वेस्टइंडीज, 2021-22 में न्यूजीलैंड, 2022 में वेस्टइंडीज और 2022 में ही श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज में लगातार क्लीन स्वीप किया है।

जीत प्रतिशत में निकले सबसे आगे

जीत प्रतिशत में निकले सबसे आगे

रोहित शर्मा की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने सीमित ओवर्स प्रारूप में सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर पहुंच गये हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिये अब तक 28 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 24 मैचों में जीत हासिल की है। इसकी वजह से उनका जीत प्रतिशत 85.71 का हो गया है। इसके चलते रोहित शर्मा ने कम से कम 25 मैचों में कप्तानी कर जीत हासिल करने वाले कप्तान की लिस्ट में सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने असगर अफगान (81%), सरफराज अहमद (78%), बाबर आजम (74%), ग्रीम स्मिथ (67%) और विराट कोहली (63%) को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान की लिस्ट में एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर पहुंच गये हैं।

घर पर सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले कप्तान बनें रोहित शर्मा

घर पर सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले कप्तान बनें रोहित शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गये मैच में जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा (17) घरेलू सरजमीं पर जीत हासिल करने वाले सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत घर पर 17 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में इयोन मोर्गन (15) और केन विलियमसन (15) को पीछे छोड़ा है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने धर्मशाला के मैदान पर कैच पकड़ने का अर्धशतक भी पूरा कर लिया और टी20 मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। रोहित ने इस मामले में विराट कोहली (43), सुरेश रैना (42) और हार्दिक पांड्या (34) को भी पीछे छोड़ा है।

बल्लेबाजी में रोहित के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

बल्लेबाजी में रोहित के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

जहां कप्तानी में रोहित शर्मा ने कई कीर्तिमान रचे तो वहीं पर बल्लेबाजी में रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। दुष्मंत चमीरा ने लगातार दूसरे मैच में अपनी गेंद का शिकार बनाया और वापस पवेलियन भेजा। दुष्मंत चमीर ने छठी बार रोहित शर्मा को आउट करने का काम किया। चमीरा के खिलाफ रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो वो अब तक 30 गेंदों में 32 ही रन बना सके हैं, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाये हैं तो वहीं पर 17 गेंदें झेली हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 106.7 की रही है तो वहीं पर औसत 5.3 की रही है। टी20 क्रिकेट में चमीरा रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बने हैं, तो वहीं पर इस फेहरिस्त में टिम साउथी (4), ईश सोढ़ी (3), ट्रेंट बोल्ट (3), जेसन बेहरनडॉर्फ (3) और जूनियर डाला (3) का नाम भी शामिल है।

इस मैच में आउट होने के साथ ही रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार दहांई के आंकड़े पर नहीं पहुंचकर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट में आउट होने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा (29), पॉल स्टर्लिंग (28), एरॉन फिंच(27), मार्टिन गप्टिल (27), तिलकरत्ने दिलशान (26) और डेविड वॉर्नर (26) का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+