Asia Cup 2023: रोहित शर्मा का 'गजनी' अवतार फिर आया सामने, श्रीलंका से लौटना हो जाता मुश्किल
Asia Cup 2023, Rohit Sharma: एशिया कप 2023 का खिताब भारतीय टीम जीतने में सफल रही। इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने की सबसे बड़ी दावेदर भारतीय टीम ही मानी जा रही थी। लेकिन सुपरफोर से पहले तक भारत के मुकाबले कई दिग्गजों ने पाकिस्तान को फेवरेट बताया था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस साल एशिया कप के फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी। सुपरफोर में श्रीलंका और भारत से हारने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर गई थी।
रोहित से हुई बड़ी गलती: भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हराकर आठवीं बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी गलती हो गई। ये गलती ऐसी थी, जिससे उन्हें वापस भारत आने में परेशानी झेलनी पड़ सकती थी। खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी बस में बैठकर एयरपोट के लिए रवाना हुए, लेकिन इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना पासपोर्ट होटल में ही भूल गए।

भूलने की आदत है पुरानी: रोहित शर्मा की चीजें भूलने की आदत काफी पुरानी है। भारत लौटने के लिए भारतीय खिलाड़ी होटल से निकल चुके थे, तब रोहित शर्मा को याद आया कि वो अपना पासपोर्ट होटल में ही भूल गए हैं, जिसके बाद उन्होंने सपोर्ट स्टॉफ को फोन कर इसकी जानकारी दी। रोहित शर्मा का पासपोर्ट को फिर स्टाफ द्वारा लाया गया, तब तक बस को रोकना पड़ा।
कोहली ने कही थी यह बात: विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित के इस बात का खुलासा किया था वह चीजों को भूलने में माहिर हैं। कोहली ने बताया था कि रोहित शर्मा अक्सर घड़ी, आइफोन, आइपैड और पासपोर्ट जैसी चीजों को होटल में ही भूल जाते हैं। इस घटना के बाद विराट कोहली का वह पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications