IND vs SL: टी-20 के बाद अब वनडे में धमाल मचाने को तैयार भारत, रोहित-कोहली की वापसी, जानें पूरा शेड्यूल

IND vs SL, ODI Schedule: भारतीय टीम इस साल अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ी बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे।

India vs Sri Lanka

IND vs SL, ODI Schedule: टी-20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज पर है। दोनों टीमों के बीच 10 जनवरी यानी मंगलवार से वनडे सीरीज का आगाज गुवाहाटी में किया जाएगा। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली सहित कप्तान रोहित शर्मा वापसी करेंगे। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम है।

अय्यर-राहुल की भी होगी वापसी

अय्यर-राहुल की भी होगी वापसी

विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी वनडे टीम में वापसी हो रही है। वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह को टीम में वापसी करने का मौका मिला है। ऐसे में वह भी अपनी लय को वापस पाना चाहेंगे। टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारत के हौसले बुलंद होंगे।

इस तरह देख सकते हैं वनडे सीरीज लाइव

इस तरह देख सकते हैं वनडे सीरीज लाइव

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है। इसके अलावा डिज्नी प्लस होटस्टार भी पर मैच को लाइव देख जा सकता है।

जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

पहला वनडे, 10 जनवरी- गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 12 जनवरी- कोलकाता
तीसरा वनडे- 15 जनवरी- तिरुवनंतपुरम

वनडे सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मिला है मौका

वनडे सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मिला है मौका

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+