IND vs SL: आखिरी टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है भारत, न्यूजीलैंड को पछाड़ने का मौका

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के ही मैदान पर रविवार को खेला जाना है, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका को मात देकर लगातार तीसरे टी20 सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप करने का कारनामा करना चाहेगी। वहीं पर श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक जीत के साथ श्रृंखला खत्म करना चाहेगी।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

शनिवार को खेले गये दूसरे मैच में बारिश के खलल देने की आशंका थी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो गया। भारतीय टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के दम पर अच्छी शुरुआत भी की, हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आखिरी के 4 ओवर्स में 72 रन जोड़कर भारत के सामने 184 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

और पढ़ें: गावस्कर ने बताया कौन बने टेस्ट टीम में पुजारा का रिप्लेसमेंट, बोले- पोंटिंग की तरह करता है बल्लेबाजी

भारत कर सकता है विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

भारत कर सकता है विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय टीम ने रनों का पीछा करते हुए शुरुआत में ही अपने दो विकेट जल्दी खो दिये थे, लेकिन यहां से श्रेयस अय्यर (नाबाद 74) और संजू सैमसन (39) ने आतिशी पारियां खेलकर तीसरे विकेट के लिये 84 रनों की साझेदारी कर डाली, तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने 18 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेलकर मैच को 17.1 ओवर में ही खत्म कर डाला। भारतीय टीम के लिये इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे श्रेयस अय्यर ने जहां लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया तो वहीं पर संजू सैमसन ने भी वापसी करते हुए बता दिया कि वो क्या कर सकते हैं।

इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 प्रारूप में लगातार 11वीं जीत हासिल कर ली है और इस प्रारूप में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर हैं। भारत ने घर पर खेली गई टी20 सीरीज में लगातार 7वीं बार सीरीज जीती है और ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच जो कि इसी मैदान पर खेला जाना है, उसमें अगर वो जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो वो अफगानिस्तान और रोमानिया की टीम के साथ लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच में जीत हासिल करने वाली टीम बन जायेगी। दोनों टीमों ने अब तक लगातार 12 मैच जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है और अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो वो भी इस लिस्ट में दोनों के साथ टॉप पर काबिज हो जायेगा।

न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ नंबर 1 बनने का मौका

न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ नंबर 1 बनने का मौका

उल्लेखनीय है कि भारत की जीत की यह स्ट्रीक टी20 विश्वकप 2021 के पहले दो मैचों में हार के बाद शुरू हुई थी जब उसने अफगानिस्तान को हराया था। यहां से भारत लगातार मैच जीत रहा है। उसने विश्वकप के बचे हुए 3 मैचों में जीत हासिल करने के बाद पहले न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया तो वहीं पर वेस्टइंडीज का सूपड़ा भी 3-0 से साफ किया। फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 2-0 से अजेय बढ़त बनाये हुए है। घर पर सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है और अगर रविवार को वो जीत हासिल करता है तो घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम की लिस्ट में भी भारत पहले पायदान पर पहुंच जायेगा। न्यूजीलैंड ने अपने घर पर खेले गये 73 मैचों में से 39 में जीत हासिल की है, जबकि भारत ने 60 मैचों में से 39 में जीत हासिल कर इसकी बराबरी की है। अगर वो रविवार को जीत जाता है तो इस लिस्ट में सबसे आगे निकल जायेगा। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम (70 मैच 37 जीत) और वेस्टइंडीज (32 जीत) और ऑस्ट्रेलिया (31 जीत) का नाम भी शामिल है।

पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका

पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका

शनिवार को खेले गये मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों में विजयी रहने के रिकॉर्ड में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। अगर वो रविवार को मैच जीत जाता है तो वो इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगा। इस फेहरिस्त में फिलहाल भारत (श्रीलंका के खिलाफ 16 जीत), पाकिस्तान (जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 जीत) बराबरी पर काबिज हैं, जबकि रविवार को मिलने वाली जीत भारत को सबसे आगे ले जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+