IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन रहा गेंदबाजों का जलवा, बनाया बेहद खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम अपने टेस्ट इतिहास का चौथा और घरेलू सरजमीं पर तीसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरी है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में एक पारी और 222 रनों की बड़ी जीत हासिल कर अजेय बढ़त हासिल कर ली है, तो वहीं पर दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया और 59.1 ओवर के खेल का सामना करने के बाद 252 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 30 ओवर्स बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 83 रन बनाकर 6 विकेट खो दिये हैं।

और पढ़ें: 'शतक लगाने के बाद अवॉर्ड न मिले तो बुरा लगता है', मंधाना ने किया ऐसा काम जिसके मुरीद हुए फैन्स

भारतीय टीम के लिये श्रेयस अय्यर (92), ऋषभ पंत (39) और हनुमा विहारी (31) ने अहम पारियां खेली और टीम के स्कोर को 252 पर पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिये लसिथ एंबुलदेनिया और जयविक्रमा ने शानदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट हासिल की। तो वहीं पर धनंजय डि सिल्वा ने भी 2 विकेट हासिल किये। उल्लेखनीय है कि चिन्नस्वामी के जिस मैदान पर यह मैच खेला जा रहा है वो स्पिन फ्रेंडली माना जा रहा है लेकिन भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाने का काम किया है।

भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) और मोहम्मद शमी (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये तो वहीं पर अक्षर पटेल ने भी एक विकेट हासिल किया। इसके चलते पिंक बॉल टेस्ट मैच के इतिहास में पहली बार हुआ जब मैच के पहले दिन 16 विकेट गिरे हैं। इसके साथ ही पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भारत और श्रींलका के बीच खेले जा रहे इस मैच के नाम हो गया है।

और पढ़ें: 'शतक लगाने के बाद अवॉर्ड न मिले तो बुरा लगता है', मंधाना ने किया ऐसा काम जिसके मुरीद हुए फैन्स

इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 2017 में पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गये मैच के नाम था जिसमें 13 विकेट गिरे थे। वहीं पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 2018 में ऑकलैंड के मैदान पर 13 विकेट चटकाये थे। एक दिन में 13 विकेट चटकाने के मामले में भारत और बांग्लादेश (2019) और भारत बनाम इंग्लैंड (2021) का नाम भी आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+